फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' फिल्म विरोध विवाद में कूदे अभिनेता रजा मुराद, पढ़िए क्या कहा...

Tue, 07 Nov 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Nov 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
this bollywood actor supports padmavati
raza murad - फोटो : amar ujala

अभिनेता रजा मुराद भी 'पद्मावती' फिल्म के विरोध विवाद में कूद पड़े हैं। वह भी फिल्म में किरदार निभा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद पर रजा मुराद ने कहा कि वह भी फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने इस फिल्म में जलालुद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है।


 

this bollywood actor supports padmavati
raza murad
रजा मुराद ने कहा कि अभी तक उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है, फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म किसी ने देखी ही नहीं तो विरोध कैसा। यदि फिल्म में कुछ ऐसा होगा तो उसके लिए सेंसर बोर्ड है। तोड़-फोड़ और मारपीट करना कैसी डेमोक्रेसी है।

 
this bollywood actor supports padmavati
raza murad
देहरादून में आयोजित हुए फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे रजा मुराद ने कहा कि उत्तराखंड में टैलेंट का भंडार है। कमी है तो टैलेंट को उभारने वालों की। रजा ने कहा कि उन्होंने यहां की सरकार को एक सुझाव दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुंबई से उत्तराखंड तक का सफर बेहद लंबा है। ऐसे में प्रोड्यूसर्स को बार-बार यहां आने में परेशानी उठानी पड़ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
this bollywood actor supports padmavati
raza murad
उन्होंने कहा कि कई राज्य ऐसे हैं, जो प्रोड्यूसर्स को कई तरह की सुविधाएं, सब्सिडी आदि प्रदान करते हैं, टैक्स में छूट देते हैं। इससे निर्माता-निर्देशक प्रभावित होते हैं और ऐसी जगहों पर शूटिंग करना चाहते हैं। यदि उत्तराखंड की सरकार भी ऐसा करे और कहे कि बदले में राज्य के 20 प्रतिशत कलाकारों को फिल्मों में काम दें और इसके लिए निर्माता कलाकारों का ऑडिशन लें, वर्कशॉप करें। इससे निर्माताओं की मुंबई से कलाकार लाने की बचत होगी और स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। 
 
विज्ञापन
this bollywood actor supports padmavati
raza murad
वहीं हस्तियों के सम्मान के साथ ही तीन दिवसीय देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन होटल सॉलिटियर में राज्यपाल डॉ. केके पाल ने अभिनेता रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा, सागर सरहदी, सत्यजीत दुबे, कॉमेडियन राजीव निगम और अभिनेत्री पायल रोहतगी सहित फिल्म निर्देशकों एवं प्रोड्यूसर्स को सम्मानित किया। इससे पहले सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित पैनल डिस्कशन में सेलिब्रिटीज ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed