अगर आपका खाता भी इस बैंक में है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। यह बैंक जमा रकम पर ज्यादा का फायदा दे रहा है।
कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने जमा रकम पर ब्याज बढ़ा दिया है। अब बैंक ग्राहकों को एक वर्ष के सावधि जमा पर साढ़े सात और वरिष्ठ नागरिकों को आठ प्रतिशत ब्याज देगा। पहले यह ब्याज दर 6.75 थी।
3 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
बुधवार को नैनीताल के तल्लीताल स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष विनय साह और सचिव अक्षय कुमार साह ने बताया कि बढ़ी ब्याज दरें लागू कर दी गईं हैं। कहा कि बैंक की ओर से दिया जाने वाला ब्याज बाजार में सबसे ज्यादा है।
इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की ओर से मिलने वाला आठ प्रतिशत ब्याज भी सर्वाधिक है। बैंक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए बचत खातों में चार प्रतिशत सालाना ब्याज देता है जबकि बाजार में यह ब्याज दर साढ़े तीन प्रतिशत है।
अगले साल बैंक की ओर से 25 प्रतिशत प्रगति का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान पूरन लाल साह, संजीव राणा, मनोज साह, हरीश लाल साह, प्रमोद साह आदि मौजूद रहे।