अगर आप भी अपने बच्चे के लिए यह उत्पाद प्रयोग कर रही हैं तो अभी रोक दें। राज्य औषधि नियंत्रक के निर्देश पर सैंपल लिए गए और बिक्री पर रोक लगा दी गई।
अगर आप भी अपने बच्चे के लिए उपयोग करती हैं ये उत्पाद तो अभी रोक दें, पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैंपू की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। राज्य औषधि नियंत्रक के निर्देश पर सोमवार को प्रदेश के कई शहरों के स्टॉकिस्ट के यहां से शैंपू के सैंपल लिए। अगले आदेशों तक बिक्री पर रोक जारी रहेगी।
पिछले दिनों राजस्थान की सरकारी प्रयोगशाला में बेबी शैंपू के नमूनों की जांच की गई थी। इसकी रिपोर्ट में आया था कि इसमें फार्मेल्डिहाईड नाम का कार्बनिक रसायन मौजूद है। इस रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इसका संज्ञान लिया और सभी प्रदेश सरकारों को इसकी बिक्री पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किए।
आयोग ने इसके स्टॉक हटाने के भी निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को राज्य में कार्रवाई की गई। राज्य औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सोमवार से इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। विभिन्न स्टॉकिस्टों के यहां से शैंपू के नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
क्या होता है फार्मेल्डिहाईड
फार्मेल्डिहाईड एक कार्बनिक रसायन होता है। इस रसायन में फॉर्मिक एसिड जैसे गुण होते हैं। फार्मेल्डिहाईड त्वचा के संपर्क में आने पर जलन पैदा करता है। यह समस्या बच्चों में और अधिक हो जाती है। इस रसायन का प्रयोग शरीर पर मस्से की सर्जरी में भी किया जाता है।