राजधानी देहरादून के जाखन व सहस्त्रधारा क्षेत्र के दो घरों में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सांपों ने किसी पर हमला नही बोला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांपों को काफी जद़्दोजहद के बाद पकड़कर जंगल में छोड़ा। सांप को पकड़ने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
2 of 5
सांप रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम के मुताबिक सहस्रधारा निवासी अनिल डोभाल के घर में सोमवार की सुबह सांप दिखाई पड़ा। सांप निकलने की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच परिजनों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी तो एंबुलेंसकर्मियों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
3 of 5
सांप रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। जैसी ही टीम लौटी तभी टीम को जाखन निवासी उदय सिंह राणा के घर सांप निकलने की जानकारी मिली। वहां पहुंचकर भी टीम ने जैसे-तैसे सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
4 of 5
सांप रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि जोशी ने बताया कि राजधानी व आसपास के इलाकों में मकानों के निर्माण के चलते सांप ज्यादा निकल रहे हैं। हर जगह निर्माण कार्य हो रहा है और जमीनों में कंपन होने से सांपों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से गर्मी तेजी से बढ़ी हैं।
5 of 5
सांप रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सांप बिलों से निकलकर ठंडे पानी की चाहत में घरों में दाखिल हो रहे हैं। एक माह के भीतर दर्जन भर सांपों को पकड़कर जंगल मे छोड़ा जा चुका है। टीम प्रभारी रवि जोशी का यह भी कहना है कि यदि कही भी सांप दिखाई तो इसकी जानकारी 108 नंबर पर फोन कर दें।