{"_id":"5abb2b994f1c1b304e8b4a0c","slug":"this-ayurvedic-company-challenge-baba-ramdev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब योगगुरु बाबा रामदेव के प्रोडक्ट्स को टक्कर देगी 100 साल पुरानी यह कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब योगगुरु बाबा रामदेव के प्रोडक्ट्स को टक्कर देगी 100 साल पुरानी यह कंपनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : ANI
भारत में तेजी से पकड़ बना रही बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को 100 साल पुरानी आयुर्वेदिक कंपनी चैलेंज देगी।
Trending Videos
baidyanath
बैधनाथ ने अपने 100 साल पूरे कर लिए है और कंपनी अब हेल्थ से जुड़े एफएमसीजी प्रोडक्ट्स में कदम रखने जा रही है। बैधनाथ नेचुरल जूस, टूथपेस्ट, मसाले समेत कई तरह के हर्बल प्रोडक्ट उतारने जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने पतंजलि के राज्य होलसेलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बैधनाथ का टूथपेस्ट का मुकाबला आयुर्वेद मार्केट में पहले से अपने पैर जमा चुकी पतंजलि की दंतकांति और कोलगेट के वेदशक्ति से है। पतंजलि दंतकांति के चलते ही टूथपेस्ट मार्केट की दिग्गज कंपनियों कोलगेट और डाबर का शेयर 2016 में 57.4 फीसदी से घटकर 55.6 फीसदी पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
herbal care
- फोटो : demo
भारतीयों में बीच हर्बल प्रोडक्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं बैधनाथ का कहना है कि वह 100 साल पुरानी कंपनी है और 700 फॉर्मूलेशन के साथ आयुर्वेद प्रोडक्ट्स के सबसे बड़ी उत्पादक है। इसे देखते हुए कंपनी ने एफएमसीजी मार्केट में कदम रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हरिद्वार अर्द्ध कुंभ
इसके साथ ही कंपनी ने दिल्ली में अपना पहला स्टोर भी खोला है। खबर है कि अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए हरिद्वार में अपना स्टोर खोलने की तैयारी में है। बैधनाथ की स्थापना 1917 में हुई थी।