उत्तराखंड से सटी नेपाल की सीमा से 20 से अधिक आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
साधु बनकर 20 से ज्यादा आतंकी पार कर सकते हैं 'लक्ष्मण रेखा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी के जवान दिन-रात जंगलों में कॉम्बिंग करने में जुट गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इस बाबत गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहने के आदेश दिए हैं।
आशंका है कि 20 से ज्यादा आतंकवादी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल सीमा से भारत में घुसने की प्लानिंग कर रहे हैं।
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक 20 से ज्यादा आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों को धोखा देने के लिए साधु के वेश में भारत में प्रवेश कर सकते हैं।
उत्तराखंड की नेपाल के साथ करीब 260 किमी. की खुली सीमा है। तीन साल पहले नेपाल सीमा पर कुख्यात आतंकी टूंडा भी सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा था।