फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकल का ऐसा तरीका देख हैरानी में पड़ गए शिक्षक, क्लास में ही उतरवानी पड़ी छात्र की पैंट

Tue, 11 Apr 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Apr 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
teacher caught imitator in dav 

डीएवी पीजी कॉलेज में चल रही गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सोमवार को अनोखा नकलची पकड़ा गया। एक छात्र अपनी टांगों पर नकल सामग्री लिखकर पहुंचा। जब मामले की भनक लगी तो कॉलेज के शिक्षकों ने जांच की। पैंट उतरवाई तो अजब मामला था। कॉलेज ने कॉपी सील कर विवि को भेज दी है।

teacher caught imitator in dav 

डीएवी कॉलेज में सोमवार को हुई परीक्षाओं में कुल 18 नकचली पकड़े गए। कॉलेज में दोपहर की शिफ्ट में एग्जाम चल रहा था। इस दौरान जब डा. एसपी मित्तल जांच करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि छात्र ने अपनी दोनों टांगों पर नकल सामग्री लिखी थी। जब उसकी पैंट ऊपर कराई गई तो शिक्षक भी हैरान रह गए। 

teacher caught imitator in dav 
demo - फोटो : demo

आमतौर पर नकल के मामले में पर्ची मिलती है, जिसके साथ नकलची की कॉपी सील कर दी जाती है, लेकिन यहां समस्या यह थी कि टांगों पर लिखी हुई सामग्री को कैसे प्रूफ बनाएं। लिहाजा, डा. मित्तल ने छात्र की टांगों की तस्वीर ली। इसका बाहर लैब में फोटो बनवाए। यह फोटो और छात्र की उत्तर पुस्तिका सील कर विवि को भेज दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
teacher caught imitator in dav 

 डीएवी कॉलेज में मंगलवार को होने वाली बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इसके अलावा बीकॉम द्वितीय वर्ष और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं अपने पूर्व के समय पर मंगलवार को आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
teacher caught imitator in dav 

​उन्होंने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में यह परिवर्तन केवल डीएवी कॉलेज में ही किया गया है। अन्य कॉलेजों में सभी विषयों की सही वक्त पर परीक्षा होगी। बीकॉम तृतीय वर्ष का एग्जाम अब मई के प्रथम सप्ताह में होगा, जिसकी तिथि जल्द ही जारी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed