{"_id":"5b7fb5d442c79246494d3468","slug":"tanker-swept-in-heavy-flow-of-river-on-haridwar-najibabad-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: इस कदर उफान पर आई नदी कि चालक समेत बह गया भारी भरकम टैंकर, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: इस कदर उफान पर आई नदी कि चालक समेत बह गया भारी भरकम टैंकर, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanker swept
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में बारिश का कहर कम नहीं हो रहा है। हरिद्वार में नजीबाबाद हाईवे पर कोटावाली नदी इस कदर उफान पर आई कि भारी भरकम टैंकर तक बहा ले गई। नदी को उफान पर देखकर लोग भी दहशत में आ गए।
2 of 5
Tanker swept
जबकि टैंकर में सवार तीन लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लेकिन चालक टैंकर के साथ ही बह गया। उसका अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक टैंकर करीब दो किलोमीटर तक बह गया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
3 of 5
Tanker swept
उधर हरिद्वार में गंगा चेतावनी पार कर 293.30 मीटर पर बह रही है। गंगा के ऊफान पर होने के चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
river overflow
कोटावाली नदी में पानी बढ़ने से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। वहीं नदी पर बना पुल भी पहले से ही बह गया है। सरकारी बसों को नहर पटरी से इधर उधर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
river overflow
साल 2017 में कोटावाली नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद नदी में लाखों रूपए खर्च कर रपटा बनाया गया था। प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाईवे में यातायात प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।