फिल्म हसीन दिलरूबा की शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंचीं अभिनेत्री तापसी पन्नू गंगा घाट पर घूमती दिखाई दीं। लेकिन उन्हें देखने के लिए वहां पहुंचे बेताब फैंस उनकी एक झलक तक न देख पाए। इसके चलते कई फैंस घंटों इंतजार के बाद वहां से वापस लौट गए।
2 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत शनिवार को गई थी। रविवार को फिल्म में कुछ दृश्य फिल्माए गए। फिल्म के प्रारंभिक दृश्यों का फिल्मांकन मोदी भवन और उसके पीछे गंगा के घाटों पर किया गया। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसक मोदी भवन तक पहुंचे लेकिन वहां प्रवेश नहीं मिल पाने से सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा।
3 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभी मुख्य भूमिकाओं वाले दृश्य नहीं फिल्माए गए हैं। मोदी भवन को फिल्म के हीरो विक्रांत मैसी का घर बनाया गया है। उसके अंदर ही एक रसोई और अन्य संसाधन दर्शाए गए हैं, जबकि तापसी पन्नू की मुलाकात गंगा घाट पर दिखाई गई है।
4 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म से जुड़े लोग स्टोरी तथा शूटिंग को लेकर काफी एहतियात बरत रहे हैं। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रविवार को भी प्रशंसक श्रवणनाथ नगर पहुंचे लेकिन शूटिंग क्योंकि धर्मशाला के अंदर मुख्य दरवाजा बंद करके की जा रही है।
5 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग में सहयोग कर रहे लोकल लाइन प्रोड्यूसर मयंक सिंह ने बताया कि अभी शूटिंग का प्रारंभिक दौर ही है। जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी अन्य अभिनेता भी हरिद्वार पहुंचेंगे। सुरक्षा को देखते हुए फैंस को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।