फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी थमी तो चांदी सी चमकी देवभूमि की खूबसूरत वादियां, तस्वीरों में देखिए अद्भुद छटा...

Sun, 19 Jan 2020 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
After Snowfall Stop Uttarakhand Mountain Shine Like Silver See Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के बाद रविवार को धूप निकली तो उत्तराखंड की वादियां चांदी सी चमक उठीं। चटख धूप खिलने से हालांकि बर्फ तो ज्यादा नहीं पिघली लेकिन ठंड थोड़ी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। तस्वीरों में देखिए...

After Snowfall Stop Uttarakhand Mountain Shine Like Silver See Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में मौसम सामान्य होने के बावजूद भी जिले के पचास से अधिक गांव अभी भी बर्फ के आगोश में हैं। पैदल रास्तों में भी बर्फ बिछी होने से ग्रामीणों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

After Snowfall Stop Uttarakhand Mountain Shine Like Silver See Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को धूप छिटकने के बाद अपने घर के आंगन और छतों से स्वयं ही बर्फ हटाई। पोखरी, दशोली, जोशीमठ और घाट क्षेत्रों में कई गांवों में अभी भी लगभग दो फीट बर्फ जमी हुई है। वहीं कई जगह बच्चों ने बर्फ का खूब लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Snowfall Stop Uttarakhand Mountain Shine Like Silver See Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

घाट-रामणी, चमोली-मंडल-ऊखीमठ और जोशीमठ-औली सड़क पर बिछी बर्फ में वाहनों के पहिए रपट रहे हैं। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक औली और कांचुलाखर्क पर्यटन स्थलों में पहुंचे। दिनभर पर्यटकों ने बर्फ का लुत्फ उठाया। औली में तीन दिनों तक हुई ताजी बर्फबारी के बाद यहां स्कीइंग करने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम भी उमड़ रहा है।

विज्ञापन
After Snowfall Stop Uttarakhand Mountain Shine Like Silver See Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग में भी मौसम सुहावना बना रहा और चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। इस दौरान ऊपरी गांवों में बर्फ भी तेजी से पिघली। भले ही शाम के शीतलहर का प्रकोप बना रहा। रविवार को सुबह से आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई, जिससे ठंड का असर कम रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed