फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रही थीं सुषमा स्वराज, मजबूत इरादों के साथ रखी थी विकास की नींव

Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj death she was Uttarakhand Rajya Sabha MP determined for development
- फोटो : अमर उजाला

देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का उत्तराखंड से गहरा लगाव था। वे तीन अप्रैल 2000 से दो अप्रैल 2006 तक उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए थे। 

Sushma swaraj death she was Uttarakhand Rajya Sabha MP determined for development
- फोटो : अमर उजाला

सुषमा स्वराज का मंगलवार को एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों में शोक की लहर दौड़ गई। जो कार्यकर्ता दिन में केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर दिवाली मना रहे थे वे यह खबर सुनकर मायूस हो गए। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। 

Sushma swaraj death she was Uttarakhand Rajya Sabha MP determined for development
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने लिखा 'विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर से बेहद क्षुब्ध हूं। सुषमा जी का जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम सबने एक कुशल राजनेता,प्रखर वक्ता,और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर व्यक्तित्व को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma swaraj death she was Uttarakhand Rajya Sabha MP determined for development
- फोटो : अमर उजाला

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि वे राज्यसभा सांसद रहते कई बार उत्तराखंड आई थीं। उन्होंने हरिद्वार में हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण समेत तमाम विकास कार्य कराए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के अनुसार सुषमा स्वराज ने हरिद्वार में कई जनसभाओं और पार्टी के सम्मेलन को संबोधित किया था। 

विज्ञापन
Sushma swaraj death she was Uttarakhand Rajya Sabha MP determined for development
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने बच्चों की तरह स्नेह करती थीं। कौशिक ने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने भारत का पक्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद मजबूती से रखा। कई बार जब भारतीय निवासियों पर विदेशों में रहते हुए संकट आया तो उन्होंने एक मजबूत नेता के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरवी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed