इस साल नव संवत्सर में ब्रह्मांड का राजा सूर्य और मंत्री शनि होगा। आप पर इसका कैसा असर होगा जानिए...
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु हैं। जब इनका सामना होता है तो प्रभाव बुरा ही होता है। नव संवत्सर अब कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। इस साल की विशेषता है कि इस वर्ष पुरुषोत्तम मास पड़ रहा है। धर्मनगरी में पुरुषोत्तम मास और संवत्सर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष का राजा सूर्य होगा और मंत्री पद का दायित्व शनिदेव संभालेंगे।
3 of 6
astrology
- फोटो : amarujala
नए संवत्सर में नाम से हिसाब से ही फल प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार नए संवत का नाम विरोधकृत है और संवत अपने नाम के अनुरूप ही साबित भी होने वाला है। मान्यता के अनुसार इस वर्ष का लाभ वर्तमान राजा को कम होगा, जबकि प्रतिपक्ष शक्तियों को अधिक होगा।
नए वर्ष में रोहिणी का वास संधि में है और संवत का वास वैश्य के घर है। इस कारण नए वर्ष में धन का प्रसाद अधिक रहेगा। वर्ष में वर्षा भी बहुत होगी। संवत का वाहन अश्व है। इस संवत में भीषण गर्मी के आसार हैं। इस बार मेघ का स्वामी शुक्र है।
ऐसा होना अति शुभकारी माना गया है। गर्मी बहुत बढ़ने से जल सतर कम हो जाएगा। संवत में दो ज्येष्ठ पड़ रहे हैं। डा. मिश्रपुरी के अनुसर अधिक मास 16 मई से 13 जून के बीच चलेगा। इसे पुरुषोत्तम मास कहा गया है।