{"_id":"57af322d4f1c1bf619ee4480","slug":"student-swept-away-in-river-dead-body-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहा छात्र नदी में बहा, पत्थरों में फंसा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रहा छात्र नदी में बहा, पत्थरों में फंसा मिला शव
Sat, 13 Aug 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा/कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा/कोटद्वार
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
student drowned
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शुक्रवार शाम मंदाल नदी में बहे छात्र का शव राजस्व पुलिस ने शनिवार सुबह बरामद कर लिया है। शव का कोटद्वार में पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। छात्र के नदी में बहने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
2 of 5
student drowned
- फोटो : AmarUjala
रिखणीखाल के बरई गांव निवासी विशाल कुमार (16) पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार शाम रिखणीखाल से गांव लौटते समय रास्ते में मंदाल नदी पार करते समय तेज धारा में बह गया था। मृतक छात्र बसड़ा के निकट स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार में दसवीं का छात्र था।
3 of 5
student drowned
- फोटो : AmarUjala
वह रिखणीखाल में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए अन्य छात्र-छात्राओं के साथ गया था। शुक्रवार को प्रतियोगितायें संपन्न होने के बाद वह तीन अन्य छात्रों के साथ घर लौट रहा था। घर से चंद फासले पर चांदपुर महादेव के निकट वह घर जाने के लिए नदी पार कर रहा था कि मंदाल नदी में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
student drowned
- फोटो : अमरउजाला
शनिवार सुबह राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी नदी खंगाली। छात्र का शव गांव से करीब आधा किमी नीचे नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला। क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत, तहसीलदार शालिनी मौर्य, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी समेत जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक जताया है।
विज्ञापन
5 of 5
saf
तिलमसैण निवासी लक्ष्मीनारायण सिंह, अमडांडा के रमेश चंद्र, बरई के मनवर सिंह ने घटना को स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने गए बच्चों को उनके घर तक छोड़ना चाहिए था। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।