फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल बेटा: इंटरनेट पर अधूरा ज्ञान लेकर गलतफहमी पाल बैठा...मां पर किया शक, फिर बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

Sat, 27 Jan 2024 09:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Jan 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Son strangled his mother to death suspected her of poisoning the food Dehradun Uttarakhand Crime News
प्रेमनगर में बेटे ने मां को गला दबाकर मार डाला - फोटो : amar ujala

इंटरनेट पर अधूरा ज्ञान लेकर गलतफहमी पाले एक युवक ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। खुद को बचाने के लिए वह बाद में मां की हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका झूठ ज्यादा देर टिक नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।



आरोपी अल्सर से बीमार था जिसके बारे में उसने इंटरनेट पर देखा था कि यह बीमारी धीमे जहर से होती है। यही शक उसने मां पर किया और रात में बहस करने लगा। इसी बहस के बीच आरोपी बेटे ने मां का गला दबा दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंद्रा देवी (52 वर्ष) स्पेशल विंग प्रेमनगर में अपने पति व छोटे बेटे अजय सिंह बिष्ट के साथ रहती थीं।

चंद्रा देवी के पति माधो सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में डीएसपी आर्मी में आईएमए में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा बड़ोदरा (गुजरात) में सेना में ही नौकरी करता है। माधो सिंह शुक्रवार रात को रोज की तरह ड्यूटी चले गए थे। रात के समय चंद्रा देवी और अजय बिष्ट ही घर पर अकेले थे। अजय बिष्ट ने शनिवार तड़के अपने बड़े भाई मोहित को गुजरात में फोन किया और कहा कि मां ने आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी मोहित ने अपने पिता माधो सिंह को दी। कहा कि उसे अजय की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है।

Son strangled his mother to death suspected her of poisoning the food Dehradun Uttarakhand Crime News
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

माधो सिंह सुबह करीब छह बजे घर पहुंचे तो देखा कि चंद्रा देवी बिस्तर पर लेटी हुई थीं। पास में अजय खड़ा हुआ था। अजय से पूछा तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। इस पर माधो सिंह बिना देर किए प्रेमनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया तो एसओ गिरीश नेगी टीम के साथ माधो सिंह के घर पहुंचे।

Son strangled his mother to death suspected her of poisoning the food Dehradun Uttarakhand Crime News
आरोपी - फोटो : amar ujala

यहां पर अजय सिंह से पूछताछ की तो उसने रात का सारा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अल्सरेटिव कोलाइटिस नाम की बीमारी से ग्रसित है। उसने कुछ दिन पहले इंटरनेट पर पढ़ा था कि यह बीमारी धीमे जहर का सेवन करने से भी होती है। ऐसे में उसने सोचा कि खाना तो वह मां के हाथ का बना खाता है। लिहाजा उसने मां पर जहर देने का शक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son strangled his mother to death suspected her of poisoning the food Dehradun Uttarakhand Crime News
क्राइम

वह शुक्रवार रात को मां से यही बात कर रहा था। मां चंद्रा देवी ने इन सब बातों से इन्कार किया। काफी देर तक उसकी मां से बहस हुई। रात करीब 10.30 बजे वह बाहर की ओर जाने लगा। इस पर मां ने उसे बाहर जाने से रोका तो उसने आपा खो दिया और मां का गला दबा दिया। कुछ देर बाद उसे अहसास हुआ कि मां की मौत हो चुकी है तो उसने इसे आत्महत्या बताने को अपने बड़े भाई को फोन कर दिया। एसएसपी ने बताया कि चंद्रा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP:  पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला... प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को फिर मिली जिमेदारी

विज्ञापन
Son strangled his mother to death suspected her of poisoning the food Dehradun Uttarakhand Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार अजय ने एमएससी तक पढ़ाई की है। वह कुछ दिन पहले ही अपने गृह जनपद चंपावत के गांव कलाल से देहरादून आया था। इस वक्त वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा था। जहां तक बीमारी की बात है तो उसका कई जगह इलाज होना भी बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed