Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preserving the culture, traditions, and heritage of tribal society is our priority.

Dehradun News: जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता

Tue, 17 Nov 2026 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Preserving the culture, traditions, and heritage of tribal society is our priority.
जनजातीय समाज की खुशियों, परंपराओं, संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का आदि गौरव महोत्सव महत्वपूर्ण अवसर है। भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और जनजातीय समाज ने अपनी विशिष्ट जीवनशैली, परंपराओं, प्रकृति के प्रति सम्मान व सांस्कृतिक मूल्यों से इस विविधता को समृद्ध किया है। जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। यह बातें सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। साथ ही सीएम धामी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) की ओर से आयोजित महोत्सव में आदिवासी संस्कृति व हस्तकला की विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और कलात्मक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के साथ ही देश की विविधतापूर्ण परंपराओं को समझने और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अत्यंत कम आयु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान यानी क्रांति का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, श्रीधर बाबू अदाकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iसांस्कृतिक कार्यक्रम की धूमI
महोत्सव में उत्तराखंड के लोक नृत्यों ने लोगों को झूमने को मजबूर किया तो कहीं तेलंगाना के गुसाड़ी नृत्य की ताल का जादू छाया। ऊधमसिंह नगर का झोडा नृत्य, झारखंड का कालसा नृत्य, गुजरात के जांबूर गांव का सिद्धी धमाल डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहें। महोत्सव में 11 प्रदेशों के कलाकारों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा हैं। साथ ही 100 से अधिक स्टाॅल लगाए गए है जिनमें पहाड़ के जनजातीय समूह के रोजाना दिनचर्या में उपयोग होने वाली जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी दी गई हैं। डाॅ. प्रशांत वत्स ने जनजातीय लोगों के प्रकृति से जुड़ाव के बारे में जानकारी देते हुए ट्राइबल हिलर्स फ्राॅम उत्तराखंड एंड देयर हिलिंग प्रेक्टिसस किताब के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मुख्य रूप से पांच जनजातियां निवास करती है जिसमें जाैनसारी, थारू, बुक्सा, वन राजी और भोटिया शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed