फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvati Amavasya 2024: हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर पैर रखने की जगह नहीं

Sun, 07 Apr 2024 10:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd of Devotees in Haridwar For Ganga Snan Traffic Jam Photos
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस बार सोमवती अमावस्या आठ अप्रैल को है। इसके चलते वीकेंड पर धर्मनगरी हरिद्वार में शनिवार से ही देश के कई राज्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, आज रविवार को भी सुबह से ही भीड़ में और बेतहाशा वृद्धि हो गई।



हालत ये हैं कि हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों पर भारी भीड़ ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यहां वाहनों का भी भारी दबाव हो गया है। हाईवे पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। 

सोमवती अमावस्या कल: हरिद्वार में आज रात से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, स्नान पर्व के लिए रूट प्लान जारी

Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd of Devotees in Haridwar For Ganga Snan Traffic Jam Photos
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यहां होटल, आश्रम और धर्मशाला सब पूरी तरह पैक हो चुके हैं। सोमवती अमावस्या को लेकर हालांकि जिला प्रशासन ने 29 जोन और 39 सेक्टर में बांटकर सोमवती अमावस्या को संपन्न करने का पूरा प्लान तैयार किया है।

Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd of Devotees in Haridwar For Ganga Snan Traffic Jam Photos
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं नजीबाबाद से आने वाले वाहनों के लिए पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की है। साथ ही सिडकुल क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd of Devotees in Haridwar For Ganga Snan Traffic Jam Photos
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वाहनों का दबाव बढ़ने पर ऑटो विक्रम व ई रिक्शा को डायवर्ट किया जाएगा। लेकिन अभी हालात जस के तस हैं। रविवार की भीड़ ने पूरे संकेत दे दिए कि सोमवती अमावस्या के दिन यहां क्या हाल होगा ।

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd of Devotees in Haridwar For Ganga Snan Traffic Jam Photos
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस बार सोमवती अमावस्या का स्नान बहुत ही दुलर्भ संयोग के साथ पड़ा है। इंद्र योग में इस दिन स्नान, दान करने से पितृ तो प्रसन्न होते ही हैं उनका आशीर्वाद बना रहता है। अमावस्या तिथि आठ अप्रैल की सुबह तीन बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन इसी दिन मध्य रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed