{"_id":"61f7db5de2580c1c4e56adc6","slug":"somvati-amavasya-2022-holy-bath-in-haridwar-today-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी, श्रद्धालुओं ने पिंडदान कर किया तर्पण, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी, श्रद्धालुओं ने पिंडदान कर किया तर्पण, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पितृ दोष से मुक्ति और अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ सोमवती अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान कर पितरों से निमित श्राद्ध कर्म आदि किए। अस्थि प्रवाह घाट और नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडितों के अनुसार अमावस्या दो दिनों की होने पर पहले दिन श्राद्ध आदि की अमावस्या मनाई जाती है। अगले दिन स्नान-दान की अमावस्या होती है।
पितृ अमावस्या पर सोमवार को हरकी पैड़ी समेत अस्थि प्रवाह और अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हरकी पैड़ी कुशाघाट और नारायणी शिला में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने पितरों के प्रति पिंडदान कर तर्पण आदि करवाया।
श्रद्धालुओं ने पितृ अमावस्या पर स्नान करने के बाद अपने पितरों के प्रति पिंडदान करने हवन तर्पण और भोजन प्रसाद आदि वितरित किया। पितरों को मोक्ष की प्राप्ति की कामना की।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विद्वानों का कहना है कि पितृ सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त किए जाने वाले सभी कार्यों से किसी भी प्रकार की पूर्व में हुई त्रुटि का सुधार होता है। पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति स्नान की तरह इस बार पितृ सोमवती अमावस्या के स्नान पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा। अस्थि प्रवाह घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या के अवसर पर एक तरफ जहां अस्थि प्रवाह घाट पर पितरों से निमित कार्य कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। वहीं हरकी पैड़ी क्षेत्र में ठंड का असर नजर आया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु स्नान करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं से हरकी पैड़ी पर लगे उद्घोषणा यंत्रों से पुलिसकर्मी मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की लगातार अपील करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।