फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य ग्रहण 2018: जानिए ग्रहण से कितने घंटे पहले लगेगा सूतक काल और उसके उपाय

Thu, 15 Feb 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Feb 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
surya grahan 2018 sutak time and bad effect
सूर्यग्रहण - फोटो : सूर्यग्रहण
सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। 16 फरवरी को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का सूतक काल और उस दौरान बरती जाने वाली सावधानियां।


 
surya grahan 2018 sutak time and bad effect
सूर्य ग्रहण
हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन ज्योतिषों की मानें तो ग्रहण का प्रभाव भारत में भी पड़ेगा। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

 
surya grahan 2018 sutak time and bad effect
पूर्ण सूर्यग्रहण - फोटो : SELF
ज्योतिषाचार्य अनूप पुष्कर ने बताया कि ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरु हो जाता है। यह ग्रहण 15 फरवरी (गुरुवार)की रात 12.25 मिनट से लगेगा जो कि सुबह प्रात: 4.18 तक रहेगा। ऐसे में यह 16 फरवरी को लगेगा, पर भारत में रात होने के कारण यह यहां दिखाई नहीं देगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2018 sutak time and bad effect
सूर्य ग्रहण
ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि ग्रहण काल के समय खाना न खांए न ही कुछ पीयें, प्रभु का स्मरण करते हुए पूजा, जप, दान आदि धार्मिक कार्य करें। इस समय नवग्रहों का दान करना भी लाभकारी रहेगा। जो विद्यार्थी अच्छा परिणाम चाहते हैं वे ग्रहण काल में पढ़ाई शुरु न करें बल्कि ग्रहण के समय से पहले से शुरु कर ग्रहण के दौरान करते रहें तो अच्छा रहेगा। घर में बने पूजास्थल को भी ग्रहण के दौरान ढक कर रखें।

 
विज्ञापन
surya grahan 2018 sutak time and bad effect
सूर्य ग्रहण
ग्रहण से पहले रात्रि भोज में से खाना न ही बचायें तो अच्छा रहेगा। यदि दूध, दही या अन्य तरल पदार्थ बच जाएं तो उनमें तुलसी डालकर रखें इससे ग्रहण का प्रभाव उन पर नहीं पड़ेगा। ग्रहण समाप्ति पर पूजा स्थल को साफ कर गंगाजल का छिड़काव करें। देव मूर्ति को भी गंगाजल से स्नान करवायें व तदुपरांत भोग लगायें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed