फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड

Mon, 04 Sep 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 04 Sep 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
snowfall in yamunotri dham during chardham yatra 2017
snowfall

यमुनोत्री धाम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार शाम सीजन का पहला हिमपात हुआ। धाम में सप्तऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत क्षेत्र में रविवार शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। 

snowfall in yamunotri dham during chardham yatra 2017
snowfall

वहीं, देर शाम से जिले के निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई, जिससे एक बार फिर से भूस्खलन और मार्गों के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। इस बीच, उत्तरकाशी में रतूड़ी सेरा के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे बीआरओ ने 23 घंटे बाद आवागमन के लिए खोल दिया। हालांकि, पहाड़ी से हल्का अभी भी मलबा गिर रहा है। लिहाजा, बीआरओ की टीम मौके पर तैनात है। 

snowfall in yamunotri dham during chardham yatra 2017
badrinath highway

राजमार्ग बंद होने से प्रशासन की ओर से उत्तरकाशी की तरफ आ रहे वाहनों को संकूर्णधार-देवीधार मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया था। उधर, बदरीनाथ हाईवे रविवार को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में पहाड़ी से आए मलबे के चलते बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in yamunotri dham during chardham yatra 2017
badrinath highway

हालांकि, 565 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंचे। हाईवे बंद होने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी आशीष जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को हाईवे को शीघ्र सुचारु करने का आदेश दिए। 

विज्ञापन
snowfall in yamunotri dham during chardham yatra 2017

इससे पूर्व लोनिवि की एनएच इकाई ने सुबह 10.30 बजे लामबगड़ में दो दिन से बंद हाईवे को सुचारु करा दिया था। उधर, चमोली जिले में दर्जनों सड़कें अभी भी बंद हैं। इससे गांवों में राशन और रसोई गैस की किल्लत होने लगी है। इधर देवप्रयाग में नेपाली मूल का एक युवक भागीरथी में बहकर एक चट्टान से अटक गया जिसे आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed