चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद बारिश हुई। जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब व अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बारिश के बीच ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।
सोमवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जबकि धाम की ऊंची चोटियों पर और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।
इसके अलावा फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। बारिश के बीच ही हजारों तीर्थयात्रियों ने लाइन में लगकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी क्षेत्र में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। गोपेश्वर में बारिश के साथ ही कुछ देर तक बर्फबारी भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
2 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर बाद तूफान चलने से टिहरी झील में संचालित बोटों के आपस में टकराने से करीब पांच बोटों को नुकसान पहुंचा। वहीं धनोल्टी में तेज तूफान के साथ ओले भी गिरे और खूब बारिश हुई, जिससे सेब, आडू और खुमानी की फसल को नुकसान पहुंचा है। शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश हुई जिससे लोगों को जहां गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
3 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि अचानक आंधी तूफान चलने से पांच बोट आपस में टकरा गई। वहीं बोट के इंजन में पानी भी भर गया। तूफान चलते ही बोट संचालकों ने सभी बोट किनारे कर सुरक्षित कर दी, जिससे नुकसान कम हुआ। उन्होंने टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) से सर्वे कर जल्द बोट स्वामियों को मुआवजा देने की मांग की।
4 of 5
badrinath, snowfall
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दूसरी ओर, कई दिनों से लगातार चटक धूप खिलने से सोमवार को यहां जिला मुख्यालय नई टिहरी का पारा बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शाम के समय हल्की बारिश होने से पारे में चार डिग्री की गिरावट आई और तापमान अधिकतम 27 डिग्री पहुंच गया।
ये भी पढ़ें...जयमाला में दूल्हे को मारी गोली: शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग
5 of 5
यमुनोत्री में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में तेज हवा के चलते टिन की छत उड़कर पैदल मार्ग पर जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।