फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विमान हादसे में शहीद 'गोल्डन ब्वाय' की अस्थियां गंगा में विसर्जित, भावुक हुए पिता, तस्वीरें

Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Mirage fighter crash martyr siddharth negi bones immersed in Ganga
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता

तीन दिन पहले बंगलूरू में वायुसेना के मिराज विमान हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के युवा स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां सोमवार की देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई। अस्थियों को सिद्धार्थ के पिता बलवीर सिंह नेगी ने विधि विधान से विसर्जित किया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया और सती घाट सिद्धार्थ नेगी अमर रहे के नारों से गूंज उठा। 

Trending Videos
Mirage fighter crash martyr siddharth negi bones immersed in Ganga
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता

सिद्धार्थ के पिता बलवीर सिंह नेगी कनखल में लंबे समय तक थानाध्यक्ष रहे। इसके अलावा भी वे जिले में कई स्थानों पर तैनात रहे। वे 2012 में पुलिस से सेवानिवृत्त होकर 2013 में ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए। बीएस नेगी के बेटे सिद्धार्थ का बचपन के कुछ दिन कनखल हरिद्वार में बीते। 

Mirage fighter crash martyr siddharth negi bones immersed in Ganga
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता

बंगलूरू से सिद्धार्थ का अस्थि कलश उनके पिता और अन्य परिजन व सिद्धार्थ की पत्नी ध्रुविका राज हवाई जहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लेकर पहुंचे। उनका अस्थि कलश हरिद्वार के शांतिकुंज पहुंचा। जहां उनका अस्थि कलश श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। इस दौरान लोंगों ने सिद्धार्थ के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirage fighter crash martyr siddharth negi bones immersed in Ganga
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता

इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सिद्धार्थ नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ देवभूमि उत्तराखंड के गौरव थे। उत्तराखंड की जनता को उनपर फक्र है। कहा, देवभूमि वीरों की भूमि है। राज्य के वीर सपूतों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Mirage fighter crash martyr siddharth negi bones immersed in Ganga
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी

सिद्धार्थ के अस्थि विसर्जन के कर्मकांड का कार्य उनके तीर्थ पुरोहित पंडित प्रतीक कौशिक ने संपन्न करवाया। इस दौरान सिद्धार्थ के ताऊ राजेन्द्र सिंह नेगी, चाचा सते सिंह नेगी, ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय जसोला, रजिस्ट्रार डीपी थपलियाल, निदेशक डॉ सुभाष गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी वीके चंद्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed