फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers, angered by bear attacks, blocked the road.

Chamoli News: भालू के हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Sun, 01 Nov 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by bear attacks, blocked the road.
फोटो
विज्ञापन

चंद्रशिला पट्टी के आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विभाग के पिंजरा लगाने और भालू को ट्रेंकुलाइज करने के लिखित आश्वासन पर खोला जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। चंद्रशिला पट्टी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार रात को भालू ने दो गोशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला जबकि दो मवेशियों को घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैल के शव को पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और भालू के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की। करीब एक घंटे के बाद वन विभाग की ओर से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, ट्रेंकुलाइज करने का लिखित आश्वासन दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

बंगथल गांव में शनिवार रात को भालू ने भगत लाल की गोशाला तोड़कर एक बैल को मार डाला और दूसरे को घायल कर दिया। इसके बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह नेगी की गोशाला को तोड़कर वहां बंधी गाय को भी घायल कर दिया। दो दिन पहले भी भालू ने दिलबर सिंह की गोशाला में घुसकर एक गाय को मार डाला था। लगातार हो रहे हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने बैल के शव को पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भालू से निजात दिलाने की मांग की। सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह, नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति उच्चाधिकारियों से लेकर दो नवंबर तक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए टीमें गठित करने और झाड़ियों की कटाई के लिए हक-हकूकधारियों से समन्वय बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ज्योति देवी, पूर्व प्रधान ललित मिश्रा, भगत लाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, मिलन मिश्रा, विवेक भारती, मुकेश लाल, कन्हैया प्रसाद भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed