उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद गढ़वाल और कुमाऊं सभी जगह बर्फबारी हुई। पहाड़ में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कई गांव बर्फ के आगोश में हैं। कई जगह रास्ते बंद होने से भी गांव का मुख्य मार्गों से संपर्क कट गया है।
फिर बर्फ के आगोश में समाए देवभूमि के 650 से ज्यादा गांव, कई जगह रास्ते बंद, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तपोवन, पाणा, ईराणी, धार कुमाला, झिंझी, दुर्मी, पगना, बमयाला, मोहन खाल, नेल, नौली, डांडा, परवाणी, सेंड, चौरुडा मल्ला, बीना . रोहिडा , मजाणी, पज्याणा, घंडियाल, पंचाली, खेता मानमती, तोती हरमल, चैड, गोदिंग, वाण, घैस, भैतरा, बलाण, किमोली, लोहाजंग, धारकोट, सुया, हरमनी, रामपुर, चोटिंग, मुंदोली, सुतोल, कनोल, रामणी, पडेर गांव,भेटी,सुतोल, वादुक गलाणी, लुणतरा, सुंग, ल्वाणी और स्यारी बंगाली गांवों के साथ ही लगभग 85 गांव फिर से बर्फ के आगोश में समा गए हैं। गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्ते भी बर्फ से ढक गए हैं, जिससे गांवों का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
बर्फबारी से जिले में पांच सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे दोबारा बर्फ से बंद हो गया है, जबकि मलारी हाईवे भी सुरांईथोटा से आगे बर्फ जमने से बंद हो गया है। साथ ही चमोली-मंडल-ऊखीमठ, घाट-रामणी और बिरही-पगना सड़कें भी बर्फ से बंद हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में लगभग आठ और हेमकुंड साहिब में दस फीट तक बर्फ जम गई है। बदरीनाथ धाम में पेयजल लाइनों पर पानी जम गया है। यहां रह रहे बीकेटीसी के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी बर्फ पिघलाकर खाना बना रहे हैं।
कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू, नौली, बगोली क्षेत्रों में दिभर बारिश होती रही। देवाल में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से अधिकांश गांव बर्फ से ढक गए हैं। कई गांवों का आपस में संपर्क कट गया है। रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावास, आयजनटॉप, ब्रह्मताल व बगजी बुग्याल में तीन से चार फीट बर्फ पड़ने से पर्यटक लोहाजंग में रुके हैं। वांण, घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, कुलिंग, वांक, लोहाजंग, मुंदोली, रामपुर, तोरती, उदयपुर सहित 30 से अधिक गांवों बर्फ से ढके हैं।
चमोली के थराली में एक माह के अंतराल में पिंडर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चौथी बार बर्फबारी हुई है। निचली घाटियों में लगातार बारिश के चलते तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं थराली के ऊंचाई वाले गांवों, रूईसाण, कोलपुड़ी, रतगांव, गेरूड़, हरिनगर लेटाल, पारथा, बज्वाड़, बमोटिया, सिरमथल, ग्वालदम सहित 20 से अधिक गांव बर्फ के आगोश में हैं। लगातार बारिश के चलते सेरा-विजयपुर तलवाड़ी ग्वालदम-चिडंगा, थराली-किमनी सहित आधे दर्जन सड़कें बंद पड़ी हैं।