विशालकाय डायनासोरों का अस्तित्व खत्म करने वाला पृथ्वी का सबसे बड़ा दुश्मन फिर से पृथ्वी के नजदीक आ रहा है। वैज्ञानिकों की नजर इस पर बनी हुई है।
{"_id":"59a258054f1c1bce318b4c42","slug":"small-planets-florence-will-come-close-to-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर धरती के नजदीक आ रहा है 'सबसे बड़ा दुश्मन', इसी ने किया था डायनासोरों का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर धरती के नजदीक आ रहा है 'सबसे बड़ा दुश्मन', इसी ने किया था डायनासोरों का खात्मा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
धरती
- फोटो : getty
Trending Videos
florence
खतरनाक श्रेणी में शामिल लघुग्रह फ्लोरेंस 40,508 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती के करीब आ रहा है। एक सितंबर को यह धरती के करीब होगा।
- फोटो : BBC
वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब साढ़े छह करोड़ साल पहले धरती से विशालकाय डायनासोरों का खात्मा करने वाले लघुग्रह का आकार फ्लोरेंस से लगभग दोगुना रहा होगा। यह लघु ग्रह धरती समेत अन्य ग्रहों के सबसे बढ़े दुश्मन हैं। इनके द्वारा धरती को क्षतिग्रस्त करने के कई निशान कई स्थानों पर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले लघुग्रह फ्लोरेंस का आकार साढ़े चार किमी. है। धरती के नजदीक आने पर इसे छोटी दूरबीन से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
- फोटो : google
वैज्ञानिकों ने लघु ग्रह के पृथ्वी से टकराने की बात से इनकार किया है। भारतीय तारा भौतिक संस्थान बंगलुरु के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर ने एक हिंदी न्यूज वेबसाडट को जानकारी दी है कि आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने फ्लोरेंस को 1981 में ढूंढा था। 1890 के बाद यह धरती के इतने करीब आ रहा है।