देशभर में आवाज के जादू से सुर्खियों में उत्तराखंड के पवनदीप राजन के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के चंपावत जिले का यह लाल अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का धमाल मचाने को तैयार है। पवनदीप बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। बुधवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट में आए वॉइस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन ने बताया कि जुलाई में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म में इशा कोपेकर, बमन ईरानी समेत कई और अभिनेता शामिल हैं।
अब अदाकारी में अपना जलवा दिखाएगा आवाज का ये 'जादूगर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की शूटिंग इटली में हुई थी। इस फिल्म में वह दो गाने भी गाने वाले हैं। फिल्म की कहानी और नाम बताने से बचते हुए उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि प्रशंसकों को मेरा नया किरदार काफी पसंद आएगा। फिल्मों में काम के सवाल पर मुस्कुराते हुए पवनदीप ने भी स्वीकारा कि जब ऑफर मिला तो उन्हें खुद भी बहुत हैरानी हुई थी। लेकिन, अनुभव काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं और आगे जो भी बनूंगा सिर्फ और सिर्फ उत्तराखंड की जनता की बदौलत बनूंगा। इसके अलावा उन्होंने वाइस इंडिया में अपनी जीत का श्रेय अमर उजाला को दिया।
कहा कि कई घरों में वह चैनल नहीं आता, जिसमें उनका शो आता था। लेकिन, लोगों ने अमर उजाला पढ़कर ही उनके बारे में जाना और वोट देकर उन्हें विजयी बनाया। जनता और अमर उजाला के इस प्यार के लिए उनके दिल में खास जगह हमेशा बनी रहेगी। कुमाऊंनी गीतों को बढ़ावा देने के सवाल पर सुरों के राजकुमार पवनदीप ने कहा कि कई कुमाऊंनी गीत कंपोज किए हैं। अभी बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने की तैयारी जुटे हुए हैं।
जो सोचा है उसे पाने के बाद एक बार फिर कुमाऊंनी गीतों के साथ अपने लोगों के बीच लौटूंगा। सलमान खान और अन्य बड़े अभिनेताओं के लिए गाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें डिनर पर बुलाया था और अपनी फिल्म में गाने का ऑफर भी दिया, इस पर बातचीत चल रही है। पवन की नानी लोक गायिका कबूतरी देवी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि नानी के गाए कुमाऊंनी गीतों में वह आज के म्यूजिक का मिश्रण कर कुछ फ्यूजन तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। उनके पास ऑफर हैं और जल्द ही वह दुबई और इंग्लैंड में शो करने वाले हैं।
अमर उजाला दिवाली शॉपिंग फेस्टिवल के समापन अवसर पर बुधवार को आयोजित म्यूजिकल नाइट में ‘द वायस इंडिया-2015 पवनदीप ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर धमाल मचा दिया। उन्होंने नए-पुराने और कुमाऊंनी गीतों से दर्शकों और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पवनदीप के गीतों को सुनने के लिए रिया पैलेस में भारी भीड़ उमड़ी थी। अमर उजाला की शानदार पहल ‘बेटी ही बचाएगी’ थीम पर कई कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।