बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं। जिसके बाद कैंपटी रोड स्थित माता संतूला देवी मंदिर पहुंचीं और मां के दर्शन कर पूजा कराई। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ मां संतूला देवी की पिंडी पूजा कर परिवार की कुशलता की कामना की। मंदिर में शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंदिर में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा करीब बीस मिनट तक रुके। जिसके बाद मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ देखकर वापस चले गए।
उत्तराखंड: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ किए माता संतूला के दर्शन, रबड़ी और जलेबी खाते हुए शेयर कीं ये तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन