फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी का एक दीप शहीदों के नाम, पाकिस्तानी कलाकारों पर साधी चुप्पी

Sat, 29 Oct 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 29 Oct 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetti lit ek lamp shaheedon ke naam
शिल्पा शेट्टी का एक दीप शहीदों के नाम - फोटो : AmarUjala

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति मशहूर उद्योगपति और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राजकुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुरेंद्रा शेट्टी के साथ बृहस्पतिवार देरशाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने गंगा तट पर अपने पिता सुरेंद्र शेट्टी के अस्थियों का विसर्जन किया। इसके बाद उन्होंने पिता की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में पूजा-अर्चना, हवन आदि किया।

shilpa shetti lit ek lamp shaheedon ke naam
शिल्पा शेट्टी का एक दीप शहीदों के नाम - फोटो : AmarUjala

शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और परिजनों के साथ मिलकर पिता की आत्मा की शांति के लिए आश्रम परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके अलावा उन्होंने आश्रम परिसर में दीपावली त्योहार पर एक दीया जलाकर उन्हें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

shilpa shetti lit ek lamp shaheedon ke naam

बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों द्वारा देश के लिए की जा रही टिप्पणी के बारे में पूछने पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी साध ली। कहा इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetti lit ek lamp shaheedon ke naam
शिल्पा शेट्टी का एक दीप शहीदों के नाम - फोटो : AmarUjala

बॉलीवुड अभिनेत्री ने दीपावली त्योहार पर प्रदेशवासियों को विदेशी वस्तुओं का त्याग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए दीपावली त्योहार में प्रदूषित पटाखों का उपयोग कम करने की बात कही।

विज्ञापन
shilpa shetti lit ek lamp shaheedon ke naam
सुरेंद्रा शेट्टी - फोटो : AmarUjala

मेरे मरने की बात करती रहना सोलह श्रृंगार
पति सुरेंद्र शेट्टी (75) की मौत के बाद भी शिल्पा शेट्टी की मां के माथे पर बिंदिया चमकती रही। सवाल पूछे जाने पर पता लगा कि पति को दिए गए वचन के कारण ही सुरेंद्रा शेट्टी सोलह श्रृंगार कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि ऐसा वह अपने पति के कहने पर कर रही हैं। उनके पति ने कहा था कि यदि मैं मर भी जाऊं तो अपने माथे की बिंदिया को कभी अलग मत होने देना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed