फूलन देवी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारने वाले शेरसिंह राणा का रिश्ता मंगलवार को एक राजनीतिक घराने से जुड़ गया है।
राजनीतिक घराने से जुड़ा फूलन देवी के कातिल का रिश्ता, जानिए कौन है उनकी दुल्हन और क्या करती हैं?
मंगलवार को रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में शेर सिंह राणा ने मलेहरा छत्रपुर निवासी प्रतिमा राणा पुत्री राणा प्रताप सिंह के साथ फेरे लिए।
बता दें कि, प्रतिमा राणा राजनीतिक शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। जबकि उनके पिता 2008 में विधायक रह चुके हैं। इस मौके पर पत्नी प्रतिमार सास संध्या राजे बुंदेला ने कहा के वे इस परिवार से रिश्ता जोड़कर खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं।
शेर सिंह राणा की सास संध्या राजे बुंदेला ने बताया कि वे क्षत्रिय महासभा से जुड़ी है। कार्यक्रमों के दौरान उनकी मुलाकात शेर सिंह राणा से हुई। उनके विचारों से बेहद प्रभावित हुई।
इसी दौरान उनके मन में बेटी के साथ रिश्ता करने की बात आई थी और फिर उनसे अपनी बेटी के लिए रिश्ता मांग लिया। उन्होंने कहा कि शेर सिंह राणा के साथ रिश्ता कायम कर वे खुद को सौभाग्यशाली महसूर कर रही हैं।
