भारत की सबसे सुरक्षित जेल तिहाड़ से फरार होने वाला यह हत्यारे का इस एक चीज का बहुत शौक था। वहीं अब उसने करोड़पति खानदान मे शादी करके सबको हैरान कर दिया।
इस चीज का शौकीन था तिहाड़ जेल से फरार यह हत्यारा, अब करोड़पति खानदान में रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहने का शौक था। इसलिए वह हमेशा कुछ एसा कर देता था जिससे वह सुर्खियों में आ जाए।
फूलन की हत्या करने के दो दिन बाद ही देहरादून में आत्मसमर्पण करने वाले शेर सिंह राणा ने सबके सामने न सिर्फ जुर्म कबूला बल्कि यह कहकर सबको चौंका दिया कि उसने बहमई हत्याकांड में मारे गए 22 ठाकुरों की हत्या का बदला लेने के लिए फूलन देवी की हत्या की।
यही नहीं 17 फरवरी 2004 को फिल्मी अंदाज में तिहाड़ जेल से फरार होने के बाद राणा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। 2006 में भी वह दोबारा पकड़ा गया तो फिर सुर्खियों में आ गया।
वहीं अब उसने मध्य प्रदेश के एक करोड़पति खानदान में शादी की है। इसके बाद अब वह फिर से चर्चाओं में आ गया है। चर्चा इसलिए कि उसने एक राजनीति से जुड़े परिवार में शादी की है। वहीं दहेज में मिल रही करोड़ों की जमीन को न लेकर उसने फिर से सुर्खियां बटोर ली।