फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन की सहेली से मिलने पांच दशक तक नैनीताल आती रहीं शीला दीक्षित, हमेशा कहती थीं ये बात...

Mon, 22 Jul 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Sheila dikshit Death she came nainital 50 decade to meet her childhood friend

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित का नैनीताल से पांच दशक तक रिश्ता बना रहा। इस दौरान वह कई बार नैनीताल आईं। उनका कहना था कि नैनीताल आकर उन्हें सुकून मिलता है। एक तरफ तनाव से मुक्ति मिलती है और दूसरी ओर वह अपनी बचपन की सहेली से मिल पाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई दिन तक नैनीताल में रहकर यहां की वादियों की सैर किया करती थीं।

Sheila dikshit Death she came nainital 50 decade to meet her childhood friend

नैनीताल में रहने वालीं कुमकुम नंदा उनकी बचपन की सहेली थीं। दोनों की मित्रता लगभग 65 साल पुरानी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 50 साल से वह नैनीताल आती रहीं थीं। यहां के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर वह जाया करतीं थीं। गुड़गांव निवासी कुमकुम नंदा के बेटे कवीस नंदा ने बताया कि उनका नैनीताल में प्रिंस नामक होटल हुआ करता था। 

Sheila dikshit Death she came nainital 50 decade to meet her childhood friend

शीला दीक्षित अक्सर उनकी मां से मिलने के लिए नैनीताल आती रहतीं थीं। 2016 में नंदा परिवार गुड़गांव में जाकर बस गया। उन्होंने नैनीताल स्थित अपना होटल बेच दिया। शीला उनकी मां के साथ दिल्ली में मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ा करती थीं। बाद में उनकी मां नैनीताल आ गईं। इसके बाद शीला दीक्षित का यहां भी आना जाना होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheila dikshit Death she came nainital 50 decade to meet her childhood friend

आखिरी बार शीला दीक्षित उनके पिता के निधन पर मई 2015 में नैनीताल आईं थीं और चार दिन तक यहां रुकीं थी। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले शीला दीक्षित उनके गुड़गांव स्थित आवास पर आईं थीं। नैनीताल आने के दौरान शीला दीक्षित का नगर में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष मारुति साह के घर भी आना जाना था। वह कई बार नगर अध्यक्ष के घर आईं थी।

विज्ञापन
Sheila dikshit Death she came nainital 50 decade to meet her childhood friend

नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्रदयेश ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और केरल की राज्यपाल रही शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस और देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। देश की राजधानी दिल्ली को संवारने का श्रेय उन्होंने शीला दीक्षित को दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed