{"_id":"63316c6ea2fe3036711fc2b4","slug":"shardiya-navratri-2022-crowd-of-devotees-in-uttarakhand-temples-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2022: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से पूजा-अर्चना के लिए लगी कतारें, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shardiya Navratri 2022: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से पूजा-अर्चना के लिए लगी कतारें, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Sep 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में नवरात्रि पर मंदिरों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्रि आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्रि के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगी रहेगी।
वहीं, घटस्थापना के साथ शुरू हुए नवरात्रि के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मां पूर्णागिरी धाम और मंसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के ज्योतिष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि इस साल शारदीय नवरात्र पर शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग बना। आज नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि योग, यायीजय योग और शुक्ल योग सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहा।
इसके बाद ब्रह्म योग शुरू हो गया है। जो कि मंगलवार 27 सितंबर को सुबह 8.45 तक रहेगा। शुक्ल व ब्रह्म योग में पूजा करना शुभ व फलदायी माना गया है। वहीं, 30 और 31 को रवि योग के अलावा सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है।
2 of 5
उत्तराखंड में नवरात्रि पर मंदिरों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दो अक्तूबर सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग बन रहा है। कहा जाता है कि इस योग में मां भगवती की पूजा-अर्चना करना सबसे ज्यादा फलदायी साबित होता है। दो अक्तूबर को संध्या छह बजे तक सौभाग्य नामक योग बन रहा है। वहीं, 3 अक्तूबर को अष्टमी को शोभन योग दोपहर 3: 41 तक है। पांच अक्तूबर को सुकर्मा नामक योग बन रहा है।
3 of 5
उत्तराखंड में नवरात्रि पर मंदिरों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पंडित योगेश भट्ट ने बताया कि नवरात्रि पहला योग शुक्ल योग है। आज से देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। शहर के मनसा देवी, माता चंडी, देवी, माता माया देवी, माता श्री दक्षिण काली मंदिरों में नवरात्रों के अवसर पर विशेष रूप से सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तराखंड में नवरात्रि पर मंदिरों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आज मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक में पधारीं। जिस दिन से नवरात्रि शुरू होते हैं, उसी दिन के अनुसार माता अपने वाहन पर सवार होकर आती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी को लेकर तिथि के हिसाब से अलग-अलग सवारी तय है। देवी भागवत के अनुसार शशि सूर्य गजारूढ़ा, शनि भौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीर्तिता। अर्थात यदि नवरात्रि रविवार, सोमवार से आरंभ हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में नवरात्रि पर मंदिरों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शनि, मंगल को घोड़े पर, गुरु एवं शुक्र को डोली में और बुध को नाव में सवार होकर आती हैं। हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आने वाला यह साल बहुत ही शुभ कार्य होगा। लोगों के बिगड़े काम बनेंगे। माता रानी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी। व्रत रखने वालों को इस साल विशेष लाभ होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।