{"_id":"593d25814f1c1b336a9bed89","slug":"shankaracharya-attack-on-bjp-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, हिंदुओं की नहीं नास्तिकों की है ये सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, हिंदुओं की नहीं नास्तिकों की है ये सरकार
Sun, 11 Jun 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरूपानंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जोशीमठ में पूर्णागिरी मंदिर परिसर में अनशन पर बैठे शंकराचार्य के शिष्य दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जबरदस्ती उठाए जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भाजपा शासित राज्य सरकार को नास्तिकों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पूजा की मांग कर रहे एक संत पर लाठीचार्ज करना किस संविधान में है।
2 of 5
शंकराचार्य
- फोटो : amarujala
शंकराचार्य ने कहा, उन्हें पूरी रात एंबुलेंस में घुमाया और सुबह एम्स में भर्ती किया। जहां उनका उपचार भी सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिमठ किसी की वसीयत के आधार पर नहीं चलता, बल्कि उसके संचालन का अधिकार शंकराचार्य को है। कोर्ट भी निर्णय दे चुका है कि उनके अलावा किसी को शंकराचार्य नहीं माना जा सकता, लेकिन राज्य सरकार उनके निर्देशों को नहीं मान रही है
3 of 5
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
दरअसल, बदरीनाथ की यात्रा से लौटे कनखल स्थित मठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शारदा एवं ज्योर्तिपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि मठ, मंदिर, तालाब, कुआं, नदी पर सभी का अधिकार है, लेकिन सरकार ने पूजा की मांग कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जबरन उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
उन्होंने राज्य सरकार से सवाल उठाया कि वे कौन सी अनुचित मांग कर रहे थे कि जिसे मानने में दिक्कतें आ रही थी और लाठी चार्ज करनी पड़ी। वहां के निवासी भी मंदिर में पूजा की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साधु के इशारे पर सरकार संतों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद कब्जे की बात नहीं, बल्कि पूजा की बात कर रहे थे। ज्योर्तिमठ का संविधान है कि पूर्णागिरी और नृसिंह देवता का मंदिर उनके अधीन है, तो फिर पूर्णागिरी मंदिर में पूजा से क्यों वंचित किया जा रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद छह जून से अनशन पर थे, लेकिन उनकी तीन दिन की चेतावनी के बाद मंदिर का ताला नहीं खोला तो उन्होंने पानी लेना भी छोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।