फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाने वापस मुंबई रवाना हो गए हैं।
जाने से पहले उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। साथ ही श्रद्धा और शाहिद ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीरें देखिए...
बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की आउटडोर शूटिंग सैय्यद हाउस, जिला पंचायत कार्यालय और संत निरंकारी भवन के क्षेत्र में शूट की गई। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सहायक अभिनेता दिव्यांदू शर्मा के ऊपर भी कई सीन शूट किए गए। वहीं श्रद्धा कपूर ने स्थानीय कलाकारों के साथ एक गाने की शूटिंग भी की। इधर फिल्म के हीरो शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई लौट गए हैं।
बुधवार को फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की आउटडोर शूटिंग बौराड़ी के विभिन्न इलाकों में की गई। फिल्म की हीरोईन श्रद्धा कपूर ने कई जूनियर आर्टिस्टों के साथ अपने हिस्से के सीन साझा किए। सैय्यद हाउस में उनके ऊपर 'एक दिल है यह मुश्किल’ गाना फिल्माया गया।
उन्होंने गाने में कई डांस स्टेप भी किए। जींस और लॉंग स्वैटर में श्रद्धा इस गाने में खूम जम रही थी। उनके साथ जूनियर आर्टिस्ट अनीशा, स्नेहा और तनिष्का ने गाने में सहयोग दिया। शूटिंग के दौरान श्रद्धा और दिव्यांदू शर्मा ने स्कूटी में सैय्यद निवास से जिला पंचायत कार्यालय से संत निरंकारी भवन चौराह तक सीन शूट किया। इस दौरान उन्होंने किंडर गार्टन के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों के साथ पासिंग की। सेट और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा के प्रशंसक उनकी झलक पाने को बैठे रहे।