{"_id":"5d09db138ebc3e2156191458","slug":"shahi-shadi-in-auli-gupta-brothers-may-arrested-in-south-africa-after-sons-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औली में शाही शादी: यहां बेटों की 200 करोड़ में शादी करा रहे गुप्ता बंधु, उधर लटकी गिरफ्तारी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में शाही शादी: यहां बेटों की 200 करोड़ में शादी करा रहे गुप्ता बंधु, उधर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुप्ता बंधु
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के औली में शाही विवाह प्रकरण से चर्चित हुए गुप्ता बंधुओं पर स्टेट कैप्चर जैसे गंभीर आरोप में मुकदमा चलाने के लिए दक्षिण अफ्रीका बेचैन है। वहीं गुप्ता बंधु यहां शाही विवाह के फेर में अदालती उलझनों में फंस गए हैं।
2 of 6
जैकब जुमा
- फोटो : फाइल फोटो
गुप्ता बंधु अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता दक्षिण अफ्रीका छोड़कर अब दुबई में रह रहे हैं। वहां की राष्ट्रीय अभियोजन एजेंसी हॉक का दावा है कि वह इंटरपोल की मदद से गुप्ता बंधुओं को वापस लाएगी। अफ्रीका में उनकी तमाम अचल संपत्तियां, निजी हवाई जहाज, कारें जब्त की जा चुकी हैं।
3 of 6
जैकब जुमा
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के सहयोग से और उनके परिवारजनों की पार्टनरशिप में गुप्ता बंधुओं ने जिस तरह देश को प्रभावित किया उसे दक्षिण अफ्रीका में स्टेट कैप्चर स्कैंडल (योजनाबद्ध तरीके से राजकीय नीति निर्धारण को निजी हितों के लिए प्रभावित करना) नाम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने प्रयास कर के गत सितंबर में यूएई से प्रत्यर्पण संधि करने में सफलता प्राप्त कर ली, जिसके बाद से गुप्ता बंधुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुप्ता बंधु का घर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ गुप्ता बंधुओं की प्रगाढ़ता और गुप्ता बंधुओं के अकूत संपत्ति कमाने को लेकर अफ्रीका के स्टेलेनबोश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मार्क स्विलिंग ने बाकायदा एक अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के अनुसार यह घटना एक प्रकार से गुपचुप सत्ता स्थानांतरण के समान है, जिसका लोगों को पता ही नहीं चला और वास्तविक सत्ता किसी और के हाथों में चली गई।
विज्ञापन
5 of 6
गुप्ता बंधु
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गुप्ता बंधुओं पर अभी कोई आरोप प्रमाणित नहीं हुआ है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में तमाम सामाजिक कार्य भी किए। उन्हें वहां की नागरिकता देने पर सहमति बन गई थी, लेकिन उनके भारतीय नागरिकता छोड़ने से इंकार कर देने के कारण बात नहीं बनी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।