आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में मंदिरों और शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोर से ही भोले की आराधना जारी है। साथ ही रुद्राभिषेक, शृंगार और पूजा अर्चना भी हो रही है।
सावन 2019: सावन का पहला सोमवार आज, ये हैं शिव आराधना के पांच शुभ मुहूर्त
आज तड़के से ही शिवालयों में शिव चालीसा, पंचाश्वर, शिव स्तुति पाठ का स्वर गूंज रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव की फल-फूल, बिल्व पत्र, शहद, दूध, मिष्ठान और धतूरे से आराधना कर रहे हैं।
पंडित रवि शंकर नौटियाल के अनुसार नीचे दिए गए पांच शुभ मुहूर्तों और पूजन विधि का अनुसरण करने से भगवान शिव खुश होंगे।
पूजा के शुभ मुहूर्त
- सुबह 05:40 से 06:40 बजे तक
- दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
- दोपहर 02:43 से 03:37 बजे तक
- शाम 07:00 से 07:24 बजे तक
- शाम 07:30 से 08:16 बजे तक
पूजा विधि
मंदिर में आसन पर बैठकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 108 बेलपत्र पर चढ़ाएं। इसके बाद गाय का दूध अर्पित करें। अब भगवान को स्नान कराके रोली लगाएं। फिर गंगाजल से अभिषेक कर, शहद अर्पित करें।