सचिन तेंदुलकर का मोस्ट फेवरेट 'आशियाना' मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। बता दें कि तीन अक्टूबर से इस 'आशियाना' हो ढहाने का काम शुरू हुआ था।
{"_id":"59e47d854f1c1b79548b79ba","slug":"sachin-tendulkar-whole-aashiyana-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलबे के ढेर में तब्दील हुआ सचिन तेंदुलकर का 'आशियाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे के ढेर में तब्दील हुआ सचिन तेंदुलकर का 'आशियाना'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
sachin
Trending Videos
sachin
सचिन तेंदुलकर के दोस्त संजय नारंग का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहलिया बैंक ऑफ द रिकॉर्ड सचिन का बताया जाता है। जो अब मलबे में तब्दील हो चुका है। भवन को तोड़ने के लिए चार जेसीबी मशीन और तीन दर्जन से ज्यादा मजदूर लगाए गए थे।
sachin
अभी पूर्व दिशा में बने तीन मंजिला कॉटेज और मुख्य भवन के नीचे बने भूमिगत निर्माण, टेनिस कोर्ट के नाम पर बनी बगिया के नीचे बने कमरों, भूमिगत तहखाने को तोड़ने का काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendlukar house in dehradun
28 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फैले ढहेलिया बैंक में अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश नैनीताल हाईकोर्ट ने कैंट बोर्ड को दिया था। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ संजय नारंग ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई याचिका को चुनौती दी थी, जिसके बाद कैंट बोर्ड ने केविएट दाखिलकर अपना पक्ष सुनने की अपील की थी।
विज्ञापन
sanjay narang
सुप्रीम कोर्ट ने संजय नारंग की याचिका को खारिज कर 18 सितंबर को ढहलिया बैंक में कराए गए अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए संजय नारंग को 15 दिन का समय दिया था। यह रक्षा मंत्रालय के विभाग आईटीएम के नजदीक पचास मीटर की परिधि में आता है जो विभागीय मानकों के अनुसार नहीं है।