फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोक्यो ओलंपिक: टाटा मोटर्स ने हैट्रिक गर्ल वंदना काटारिया को इनाम में दी कार, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत, तस्वीरें...

Fri, 03 Sep 2021 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Roorkee news: Tata Motors Give Car to Indian women hockey player Vandana Kataria
वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने दी कार - फोटो : अमर उजाला

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली हॉकी खिलाड़ी और हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया को रुड़की में टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज कार का टॉप मॉडल बतौर उपहार भेंट किया गया। इस दौरान परिजन भी उनके साथ थे। इससे पहले रुड़की पहुंचने पर टाटा मोटर्स के शोरूम मिडास मोटर्स के स्टाफ ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।



उत्तराखंड: जीवन बीमा निगम ने हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को दिया 10 लाख का चेक

रोशनाबाद निवासी वंदना कटारिया को टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने पर हाल ही में टाटा मोटर्स ने उपहार स्वरूप अल्ट्रोज कार देने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्हें रुड़की में देहरादून हाईवे स्थित टाटा के शोरूम मिडास मोटर्स में आमंत्रित किया गया था।

शुक्रवार को दोपहर बाद वंदना परिजनों के साथ शोरूम पहुंचीं। यहां आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोग वंदना के स्वागत के लिए मौजूद थे। हर कोई वंदना को देखने के लिए उत्सुक था।

सभी मोबाइल से वंदना की तस्वीर ले रहे थे और उनके साथ सेल्फी खींच रहे थे। मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश सिंघल ने अल्ट्रोज कार की चाभी सौंपकर उन्हें बधाई दी। कहा कि ओलंपिक में जिस तरीके से महिला हॉकी टीम ने प्रदर्शन किया वह तारीफ के काबिल है।

Roorkee news: Tata Motors Give Car to Indian women hockey player Vandana Kataria
वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने दी कार - फोटो : अमर उजाला

वंदना देश के लिए दो बार ओलंपिक खेल चुकी हैं। इस बार उन्होंने हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने हरिद्वार जिले और देवभूमि उत्तराखंड का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इस मौके पर जीएम सुधीर त्यागी, टीम लीडर शादाब, जसवीर सिंह, सावन, विराट राणा मौजूद रहे।

Roorkee news: Tata Motors Give Car to Indian women hockey player Vandana Kataria
वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने दी कार - फोटो : अमर उजाला

वंदना कटारिया ने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों के पांव की बेड़ियां न बनकर पंख बनें ताकि बेटियां उड़ान भरकर सफलता हासिल कर सकें। कहा कि उन्हें बचपन से ही खेल का शौक था, लेकिन परिजनों ने कभी उन्हें रोका नहीं। हर कदम पर साथ दिया। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है, बस कठिन परिश्रम की जरूरत जरूर पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee news: Tata Motors Give Car to Indian women hockey player Vandana Kataria
टाटा मोटर्स ने वंदना कटारिया को दी कार - फोटो : अमर उजाला

कहा कि टोक्यो ओलंपिक में उनकी टीम मेडल नहीं जीत पाई, इसका उन्हें हमेशा मलाल रहेगा। इसके बावजूद देश ने महिला हॉकी टीम को पूरा सम्मान दिया है। वह जहां भी जा रही हैं, ओलंपिक पदक विजेता की तरह सम्मानित किया जा रहा है। इससे उनके साथ ही पूरी टीम का हौसला बढ़ रहा है। अब उनकी निगाहें अगले ओलंपिक पर है।

विज्ञापन
Roorkee news: Tata Motors Give Car to Indian women hockey player Vandana Kataria
हरिद्वार पहुंचीं वंदना कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वंदना ने नारी शक्ति के लिए कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आना होगा। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों का पूरा सहयोग कर रही है। इसलिए अब अवसर है कि महिलाएं भी अपने हुनर को आगे लाएं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले उनके परिजन उन्हें रोक देते तो शायद ही वे देश के लिए कुछ कर पातीं, लेकिन उनके परिजनों ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरा सहयोग दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed