फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: अलाव की लकड़ी को लेकर भिड़े चेयरमैन और विधायक, खूब हुई गाली-गलौच, पुलिस ने संभाला मामला, तस्वीरें

Wed, 04 Jan 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News: Nagar Palika Chairman and MLA Fight over bonfire wood
अलाव की लकड़ी को लेकर भिड़े चेयरमैन और विधायक - फोटो : अमर उजाला

रुड़की की मंगलौर नगर पालिका में अलाव की लकड़ी को लेकर पालिका चेयरमैन और विधायक आपस में भिड़ गए। पहले विधायक और चेयरमैन के बीच गाली-गलौच, धक्कामुक्की हुई। इसके बाद समर्थक भी आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान चेयरमैन पालिका के एक कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। करीब 20 मिनट बाद सीओ पंकज गैरोला पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्हें आवास तक पहुंचाया। 



Haridwar: 500 मेडिकल स्टोरों पर पुलिस का छापा, 85 पर जड़े ताले, जिलेभर में कार्रवाई से मचा हड़कंप, तस्वीरें

बुधवार देर शाम को नगरपालिका के ठेकेदार निर्वेश शर्मा ने पालिका में अलाव के लिए लकड़ी मंगाई थी। कुछ सभासदों ने पालिका अध्यक्ष से शिकायत की कि अलाव के लिए मंगाई गई लकड़ी गीली हैं। सूचना पर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली और उनके भाई डॉक्टर शमशाद अली पालिका पहुंच गए। 

ईओ मोहम्मद कामिल ने ठेकेदार और अध्यक्ष के बीच लकड़ी के विवाद को लेकर मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को दी। उन्होंने तहसीलदार शालिनी मौर्य को मौके पर भेजा गया। तहसीलदार जांच कर पाती उससे पहले ही ठेकेदार ने मामले की जानकारी विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी को दे दी। 

Roorkee News: Nagar Palika Chairman and MLA Fight over bonfire wood
अलाव की लकड़ी को लेकर भिड़े चेयरमैन और विधायक - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर शाम करीब साढ़े सात बजे विधायक भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चेयरमैन व विधायक के बीच नोकझोंक होने लगी। तभी विधायक के किसी समर्थक ने लकड़ी चेयरमैन की ओर उछाल दी गई। इसके बाद विधायक और चेयरमैन भिड़ गए। ईओ मोहम्मद कामिल ने बताया कि मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी गई थी। इसके बाद तहसीलदार शालिनी मौर्य ने पहुंचकर जांच की। बताया कि तहसीलदार द्वारा अलाव के लिए मंगाई गई लकड़ी को सही पाया गया है। 

Roorkee News: Nagar Palika Chairman and MLA Fight over bonfire wood
अलाव की लकड़ी को लेकर भिड़े चेयरमैन और विधायक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि विधायक और चेयरमैन में करीब छह माह से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विधायक ने दो माह पूर्व चेयरमैन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। वहीं विधायक समर्थकों द्वारा भी पालिका अध्यक्ष की शिकायत की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने पालिका के निर्माण कार्यों के भुगतान पर रोक लगा दी थी। कभी पालिका चुनाव के दौरान विधायक सरवत करीम अंसारी ने ही चेयरमैन दिलशाद अली को जिताने में भूमिका निभाई थी। यही नहीं विधायक ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर भी चेयरमैन को निर्दलीय चुनाव जिताया था। विधानसभा चुनाव में भी चेयरमैन और विधायक साथ-साथ थे लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दूरिया बढ़ने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee News: Nagar Palika Chairman and MLA Fight over bonfire wood
अलाव की लकड़ी को लेकर भिड़े चेयरमैन और विधायक - फोटो : अमर उजाला

विधायक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उन पर हमला किया और अभद्र व्यवहार किया। गीली लकड़ी सप्लाई होने की सभासदों की शिकायत पर पालिका पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षित घर तक पहुंचाया। 
- हाजी दिलशाद अली, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मंगलौर

विज्ञापन
Roorkee News: Nagar Palika Chairman and MLA Fight over bonfire wood
अलाव की लकड़ी को लेकर भिड़े चेयरमैन और विधायक - फोटो : अमर उजाला

ठेकेदार उनका समर्थक है। वह सही लकड़ी सप्लाई कर रहा है। मेरा समर्थक होने के चलते चेयरमैन गलत आरोप लगाकर उसे परेशान कर रहे हैं। ठेकेदार की शिकायत पर वह नगर पालिका में पहुंचे थे। 
-हाजी सरवत करीम अंसारी, विधायक मंगलौर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed