फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: 500 मेडिकल स्टोरों पर पुलिस का छापा, 85 पर जड़े ताले, जिलेभर में कार्रवाई से मचा हड़कंप, तस्वीरें

Wed, 04 Jan 2023 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 08:54 PM IST
सार

मेडिकल स्टोरों पर दवाईयों की आड़ में नशीले इंजेक्शन, दवाई बेचने और बीफार्मा डिग्री धारक की जगह दूसरे लोगों के मेडिकल चलाने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Haridwar Police raids on 500 medical stores due to Drugs Free Devbhoomi Mission 2025
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर 500 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। मेडिकल की दुकानों को खंगालते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और लाइसेंस आदि की जांच की। अनियमितता मिलने पर 85 मेडिकल स्टोरों पर पुलिस ने ताले जड़ दिए। 



क्षेत्र में 41 और देहात में 44 मेडिकल स्टोरों को बंद कराया गया। जिनकी रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए ड्रग्स विभाग को भेज दी गई। पुलिस की छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मचा रहा।  मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की आड़ में नशीले इंजेक्शन, दवाई बेचने और बीफार्मा डिग्री धारक की जगह दूसरे लोगों के मेडिकल चलाने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। 

Joshimath: विकराल रूप लेने लगा भू-धंसाव, बढ़ने लगी घरों में दरारें, कई परिवारों को किया शिफ्ट, तस्वीरें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद बुधवार को जनपद भर में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करते हुए मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र, शहर कोतवाली, रानीपुर, सिडकुल थाना, बहादराबाद, पथरी, श्यामपुर और रुड़की, कलियर, मंगलौर, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर आदि क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई।

संबंधित क्षेत्र के सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मेडिकल की दुकानों पर छापे मारे। अधिकांश लाइसेंस धारकों के नाम पर दूसरे लोग मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल दुकानों को बंद करा दिया। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि नियमों का पालन करते हुए संचालन करें। नशीली दवाइयां, इंजेक्शन बेचें तो जेल भेजा जाएगा। 

Haridwar Police raids on 500 medical stores due to Drugs Free Devbhoomi Mission 2025
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

कहां कितने मेडिकल स्टोर बंद कराए
शहर क्षेत्र में कुल 232 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। जिनमें 41 बंद कराए गए। जिसमें रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 15, शहर कोतवाली में छह, ज्वालापुर में दो, सिडकुल में एक, श्यामपुर में सात, बहादराबाद में चार, कनखल में छह मेडिकल स्टोरों को अनियमितताएं मिलने के बाद बंद करा दिए गए। देहात क्षेत्र के मंगलौर में सबसे अधिक 17 मेडिकल, भगवानपुर में 12, रुड़की में दो, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो, कलियर में तीन झबरेड़ा में दो, लक्सर में तीन, बुग्गावाला में तीन मेडिकल बंद कराए गए। जबकि पथरी, खानपुर में कोई मामला नहीं मिला। 

Haridwar Police raids on 500 medical stores due to Drugs Free Devbhoomi Mission 2025
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

धड़ाधड़ बंद होते चले गए शटर
बड़े स्तर पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की कार्रवाई की सूचना से संचालकों में हड़कंप मच गया। देहात क्षेत्रों में खुले मेडिकल स्टोरों के शटरों को बंद कर संचालक इधर-उधर हो खिसक लिए। जबकि शहर में भी अधिकांश स्टोर संचालकों ने शाम तक अपने मेडिकलों के शटर बंद रखे। पुलिस को देख कुछ मेडिकल संचालक अपनी दुकानों के शटर खुले ही छोड़कर रफू-चक्कर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Police raids on 500 medical stores due to Drugs Free Devbhoomi Mission 2025
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

बहादराबाद में चार मेडिकल स्टोर बंद कराए
क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग्स विभाग के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। संचालकों के लाइसेंस चेक करने किए गए। जिसमें चार लाइसेंस धारकों के नाम से दूसरे लोग मेडिकल का संचालन करते मिले। पुलिस ने चारों मेडिकलों को बंद करा दिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी की ओर से नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में छह टीमें बनाई गई। विभिन्नक्षेत्रों में छापेमारी मेडिकल स्टोरों को खंगाला गया। अनियमितता मिलने पर चार मेडिकल स्टोर बंद कराए गएहैं। रिपोर्ट बनाकर ड्रग इंस्पेक्टर को भेजी गई है। 

विज्ञापन
Haridwar Police raids on 500 medical stores due to Drugs Free Devbhoomi Mission 2025
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

किसी को भी मेडिकल स्टोरों की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां, इंजेक्शन नहीं बेचने दिए जाएंगे। ऐसा करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। जिलेभर में 500 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। जिनमें अधिकांश स्टोरों पर लाइसेंस नहीं मिले। जबकि बी फार्मा डिग्रीधारक के स्थान पर दूसरे लोग दवाईयां बेचते हुए पाए गए। जबकि स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरें भी नहीं लगे मिले। अनियमितताएं मिलने पर करीब 85 मेडिकलों को बंद करा दिया गया। सभी की रिपोर्ट बनवाकर ड्रग्स विभाग को भिजवाई गई है।
- अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed