फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: ट्रांसफार्मर फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ लपटें उठती देख मची भगदड़, सात घंटे में पाया काबू

Mon, 12 Dec 2022 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Dec 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News: Fierce fire broke out in transformer factory people panic photos
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में ट्रांसफार्मर बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थीं और रह-रहकर धमाके हो रहे थे। धमाकों से छत भी नीचे आ गिरी। आग बुझाने के लिए चार जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।



दमकल वाहनों ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। करीब चार करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Ankita Murder Case:  नार्को टेस्ट के लिए दो आरोपियों ने दी सहमति, एक ने मांगा 10 दिन का समय, 22 को होगा फैसला

बता दें कि सुनहरा रोड पर जिस जगह फैक्टरी है, वहां आसपास घनी आबादी है। रविवार रात आग लगने के बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि आग आसपास की आबादी तक नहीं फैली। वरना हादसा बड़ा भी हो सकता था।

Roorkee News: Fierce fire broke out in transformer factory people panic photos
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

रुड़की निवासी अमित बंसल की बंसल ट्रांसफार्मर प्राइवेट लिमिटेड काशीपुरी सुनहरा रोड, रुड़की में ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्टरी है। रविवार की रात चौकीदार ने फैक्टरी से धुआं उठता देखा तो वह घबरा गया। तब तक वह कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Roorkee News: Fierce fire broke out in transformer factory people panic photos
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

चौकीदार ने आग की सूचना मालिक को दी। मालिक ने सूचना रुड़की फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। भीषण आग को देखते हुए लक्सर, मंगलौर और भगवानपुर फायर स्टेशन को सूचना देेकर मौके पर बुलाया। इसके बाद फैक्टरी का दरवाजा खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee News: Fierce fire broke out in transformer factory people panic photos
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आग इतनी भीषण थी कि धमाके उठ रहे थे। इस बीच एक भवन की छत पर भरभराकर जमीन पर गिर गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और घरों की छतों पर आ गए। आग से दफ्तर, गोदाम, तेल और अन्य सामान जलकर राख हो गया।  फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग से करीब तीन से चार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Roorkee News: Fierce fire broke out in transformer factory people panic photos
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
- भजन सिंह, रुड़की के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed