फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो कुट्टू का खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से नहीं इस वजह से बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत

Mon, 19 Oct 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roorkee Latest News: 100 people Health deteriorated After Eating Kuttu flour due to chemical Reaction
- फोटो : अमर उजाला

रुड़की में कुट्टू का आटा खाने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोगों में बीमारी के एक समान लक्षण पाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी को खाद्य पदार्थों से होने वाली फूड प्वाइजनिंग में होने वाली दस्त की शिकायत नहीं बल्कि केमिकल रिएक्शन के चलते शरीर में होने वाले कंपन और घबराहट की शिकायत थी। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि यह आर्गेनो फास्फोरस के लक्षण हैं।

Roorkee Latest News: 100 people Health deteriorated After Eating Kuttu flour due to chemical Reaction
- फोटो : अमर उजाला

सिविल अस्पताल में शनिवार देर रात 15 लोगों को भर्ती किया गया जबकि विनय विशाल नर्सिंग होम में रात में 16 लोग भर्ती किए गए। सुबह होते-होते यह संख्या बढ़कर 42 हो गई। वहीं, भटनागर नर्सिंग होम में आठ लोग भर्ती हुए। देहात क्षेत्रों के निजी नर्सिंग होम में भी दर्जनों लोग पहुंचे। संतोषजनक यह है कि रविवार शाम तक अस्पतालों से 90 फीसदी लोगों को छुट्टी दे दी गई। 

Roorkee Latest News: 100 people Health deteriorated After Eating Kuttu flour due to chemical Reaction
- फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों ने हाथ-पैर में कंपन, चक्कर आने, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत की। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि आर्गेनो फास्फोरस कंपाउंड आधारित दवाओं के चलते लोगों के बीमार होने की आशंका है। यह भी हो सकता है कि कुट्टू को कीडे़ से बचाने के लिए जिन दवाओं को रखा गया हो, वह आटे में पिस गई हो। हालांकि, इन सभी आशंकाओं की पुष्टि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Latest News: 100 people Health deteriorated After Eating Kuttu flour due to chemical Reaction
- फोटो : अमर उजाला

सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि फूड प्वाइंनिंग में ज्यादातर दस्त की शिकायत होती है, लेकिन किसी भी मरीज ने यह शिकायत नहीं की। केमिकल रिएक्शन के चलते ही हाथ-पैर में कंपन होता है। विनय विशाल नर्सिंग होम में मरीजों की जांच कर रहे डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। दो-चार मरीजों को छोड़कर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Roorkee Latest News: 100 people Health deteriorated After Eating Kuttu flour due to chemical Reaction
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सामान्य प्रिजरवेटिव के प्रयोग के चलते लोगों को सामान्य दिक्कत आई है। इसलिए लोग जल्द स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जानकारों कहते हैं कि खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादातर लोग गैमक्सिन का प्रयोग करते है। ऐसे में यह भी आशंका है कि ज्यादा मात्रा में गैमक्सिन के प्रयोग के चलते इसका लोगों पर बुरा असर पड़ा हो। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि सही जानकारी सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed