फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder In Roorkee: कत्ल कर शव के साथ दो दिन तक रहे आरोपी, राज खुला तो सामने आई चौंकाने वाली बातें

Sun, 04 Dec 2022 04:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Crime News: Accused Stay two days with dead body of employee after Murder
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के भगवानपुर में दवा कंपनी कर्मचारी की सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या से सनसनी फैल गई है। जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी दो दिन तक लाश के साथ रहे। जब शव से बदबू आने लगी और उसे ठिकाने लगाने का प्लान फेल होता दिखा तो फरार हो गए।



पौड़ी निवासी नितिन की हत्या के बाद आसपास के लोग यह सोचकर परेशान हैं कि किसी व्यक्ति को मारकर कमरे में छोड़ दिया गया और उन्हें पता ही नहीं चला। जानकारी के अनुसार जिस मकान में हत्या हुई है वह मकान तीन मंजिला था। सबसे ऊपर की मंजिल पर हत्या हुई। नीचे के दो तलों में किराएदार रहते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार किराएदारों और आसपास के लोगों ने कई सनसनीखेज बातें बताई हैं। 

बरात कार हादसा: रातभर गूंजे गीतों के तराने, सुबह घर में पसर गया मातम, अपनों की मौत से सदमे में दूल्हा-दुल्हन

उनका कहना है कि पांच दिन पहले ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवक बाजार से अनाज की टंकी लेकर आए थे। वो लोग किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। सितंबर 2022 में ही उन्होंने मकान किराए पर लिया था। वो मकान मालिक को किराया ऑनलाइन ही देते थे। 

वहीं दूसरी तरफ जिस एनटीएल कंपनी में नितिन काम करता था वहां 28 नवंबर से उसकी एंट्री ही नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि नितिन की हत्या 27 नवंबर की रात को ही कर दी गई थी। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसारलोगों ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक नितिन भंडारी के साथ रह रहे युवक 30 नवंबर को कमरे का ताला लगाकर गायब हो गए।

ऐसे में साफ जाहिर है कि नितिन की हत्या करने के बाद हत्यारे दो दिन तक उसकी लाश को ठिकाने लगाने की जुगत लगाते रहे। इसके बाद बदबू फैलने और लाश ठिकाने लगाने का प्लान फेल होता देखकर फरार हो गए। एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि कई जानकारियां मिली हैं। उनके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Roorkee Crime News: Accused Stay two days with dead body of employee after Murder
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फरार युवकों के साथ महिला भी रहती थी 
नितिन के हत्यारोपियों के साथ एक महिला के भी रहने की जानकारी मिली है। ये फरार युवकों की मां बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी बड़े लेनदेन से जुड़ा हो सकता है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस और सीआईयू की टीम गठित कर दी गई है। टीम वेस्ट यूपी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।  

Roorkee Crime News: Accused Stay two days with dead body of employee after Murder
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किराएदार का नहीं कराया था सत्यापन
पुलिस ने मकान मालिक सिकंदर से किराएदारों का सत्यापन कराने की जानकारी ली। इस पर पता चला कि उसने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। एसएसपी ने बताया कि किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस को किराएदारों का सत्यापन अभियान गहनता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Crime News: Accused Stay two days with dead body of employee after Murder
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से मनमुटाव की मिल रही जानकारी
पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि मृतक का कुछ दिनों से पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। साथ ही ऐसी जानकारी मिली है कि वह तीन से चार माह पूर्व ही नौकरी करने आया था।

विज्ञापन
Roorkee Crime News: Accused Stay two days with dead body of employee after Murder
एसके सिंह, एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला

मकान मालिक की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। किराएदार का सत्यापन न करने पर मकान मालिक पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
- एसके सिंह, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed