{"_id":"5a2619da4f1c1b76678bf69f","slug":"romantic-actors-shashi-kapoor-duplicate-ashwani-kapoor-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अपने इस हमशक्ल को देख चौंक गए थे शशि कपूर, अपने ही साथ रखने की थी तमन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अपने इस हमशक्ल को देख चौंक गए थे शशि कपूर, अपने ही साथ रखने की थी तमन्ना
Wed, 06 Dec 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
Ashwani sharma and Shashi Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तराखंड के इस शशि कपूर को जब मशहूर रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर ने अपने सामने देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह बिल्कुल उनकी तरह दिखते है। शशि कपूर इन्हें हमेशा अपने साथ रखना चाहते थे।
2 of 10
Ashwani sharma
- फोटो : amar ujala
अपने जमाने के मशहूर रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर की मौत की खबर उनके हमशक्ल दून निवासी अश्वनी शर्मा के लिए दुखों का पहाड़ बनकर आई। जैसे ही शाम को अचानक अश्वनी शर्मा(डुप्लीकेट शशि कपूर) को अपने गुरु के मरने की खबर मिली तो उनके सांसे अटक गई।
3 of 10
Ashwani sharma
- फोटो : amar ujala
गमजदा अश्वनी शर्मा ने रात का खाना भी नहीं खाया। उनके दिलो-दिमाग में तीन साल पहले मुंबई में शशि कपूर से हुई मुलाकात और उनकी बातें ताजा हो गई। अश्वनी शर्मा देहरादून में चाय की दुकान चलाते हैं। उनका रंगरूप, कद-काठी, चाल-ढाल, हाव-भाव और अदाएं बिल्कुल रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर जैसी हैं। उन्हें दून से लेकर मुंबई से डुप्लीकेट शशि कपूर के तौर पर भी पहचाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
शशि कपूर
अश्वनी शर्मा असल में शशि कपूर के जवानी के दिनों जैसे दिखते हैं। वह आज भी वैसे ही सूट-बूट में रहते हैं। सोमवार को भी वैसे ही थे, जब उनसे अमर उजाला संवाददाता ने मुलाकात की। आज उनके चेहरे पर पहले जैसी खुशी नहीं बल्कि गम था। दुख था उस सुपरस्टार के जाने का, जिसे वह अपना गुरु मानते थे।
विज्ञापन
5 of 10
Ashwani sharma and Shashi Kapoor
अश्वनी शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले जब वह शशि कपूर के सामने पहुंचे थे तो बेहद बीमार और कमजोर लग रहे शशि कपूर अपने हमशक्ल को सामने देखकर चौंक गए थे। हालांकि पूरी जिंदगी में करीब दस बार शशि कपूर से अश्वनी की मुलाकात हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।