यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर रविवार को चार्टर्ड विमान से पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।
2 of 9
Arjun kapoor in pithoragarh
- फोटो : amar ujala
जैसे ही लोगों को फिल्म के मुख्य किरदार अर्जुन कपूर के पिथौरागढ़ आने की सूचना मिली तो कई लोग गुलदस्ते लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। अर्जुन कपूर ने भी अपने फैन को नाराज नहीं किया और बच्चों व लोगों से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई।
नैनीसैनी हवाई पट्टी से उनको सुरक्षा के बीच शहर से बाहर एक होटल में ले जाया गया। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा कि वे 25 दिनों तक फिल्म की शूटिंग के लिए पिथौरागढ़ में रहेंगे।
4 of 9
Parineeti and Arjun Kapoor
पिथौरागढ़ जिले में बॉलीवुड फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से विभिन्न स्थानों पर शुरू हो जाएगी। 31 दिसंबर को पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले झूलाघाट कस्बे में झूलापुल के पास फिल्म का अंतिम दृश्य फिल्माया जाएगा। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोमवार को ही पिथौरागढ़ पहुंचेंगी।
पिथौरागढ़ नगर में फिल्म की पहली शूटिंग लिंक रोड स्थित एक गारमेंट स्टोर में होगी। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के लिए संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।