फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या बताना चाहते थे रोहित शेखर! मौत से पहले किया कई लोगों को फोन...

Fri, 19 Apr 2019 06:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Apr 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari wants to tell something before death
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे स्व. नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। लेकिन उनकी मौत के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है। 


 

Rohit shekhar tiwari wants to tell something before death
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

16 अप्रैल को दिल्ली स्थित उनके आवास पर रोहित की अचानक मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने कई पत्रकारों को फोन किया था। हालांकि पत्रकार रोहित का फोन रिसीव नहीं कर सके।

मौत से 5 दिन पहले ही बजरंगबली के इस धाम आए थे रोहित शेखर, जाहिर की थी अपनी ये इच्छा

Rohit shekhar tiwari wants to tell something before death
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)

वहीं उन्होंने अपनी भाभी कुमकुम को भी 16 अप्रैल को सुबह सवा चार बजे फोन किया था। लेकिन वह भी किसी कारण से फोन नहीं उठा पाईं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित मौत से पहले कोई बात बताना चाह रहे थे। उज्ज्वला के भतीजे राजीव उर्फ पप्पू भईया और उनकी पत्नी कुमकुम दिल्ली में रोहित शेखर के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari wants to tell something before death
फाइल फोटो
रोहित के निधन के तीन दिन बाद भी उनकी मौत के कारणों से पर्दा नहीं उठ पाया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि रोहित की मौत के पीछे कोई रहस्य हो सकता है।
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari wants to tell something before death
फाइल फोटो

बता दें कि पिछले साल ही रोहित के पिता एनडी तिवारी का भी लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उससे पहले अप्रैल में रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। वहीं मई 2018 में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed