फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat Challenges Uttarakhand CM and BJP President to Contest Election from Sahaspur Politics News

उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह? सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा; प्रदेश में गरमाई सियासत

Mon, 21 Sep 2026 06:21 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 21 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

सहसपुर सीट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के बयान से सियासत गरमा गई है।  उन्होंने चुनाव की तैयारी के साथ ही सीएम धामी को इसी सीट से मैदान में उतरने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
Harak Singh Rawat Challenges Uttarakhand CM and BJP President to Contest Election from Sahaspur Politics News
हरक सिंह रावत की सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट् को चुनौती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, भाजपा मेरे खिलाफ ऐसे लोगों से बयान दिला रही है जो प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

विज्ञापन

रविवार को मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा, सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं। लेकिन भाजपा मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष सहसपुर से चुनाव लड़ कर दिखाएं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक टिकट किसी का फाइनल नहीं है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगी। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। हमें प्रत्याशी का चेहरा नहीं देखना है प्रत्याशी तो कांग्रेस का चुनाव निशान होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed