फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 मिनट, 20 करोड़ की लूट: कीमती आभूषण शोरूम में सजाने की थी तैयारी... फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने डाली डकैती

Thu, 09 Nov 2023 02:36 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Nov 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit
देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में बदमाशों ने 25 मिनट के अंदर 20 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 



गुरुवार सुबह देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में कीमती आभूषणों को सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी।

Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit
देहरादून राजपुर रोड पर रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती - फोटो : अमर उजाला

25  मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। 

Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit
राजपुर रोड शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit
शोरूम में लूट। - फोटो : amar ujala
बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, भाषण की इन खास बातों से जीता दिल
 
विज्ञापन
Robbery in Reliance jewellery showroom on Rajpur Road Dehradun looted showroom in film style president Visit
शोरूम में लूट। - फोटो : amar ujala
पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed