फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क से नीचे पलटी यूटिलिटी तो खाई में छिटके यात्री, तस्वीरों में हादसे का मंजर

Mon, 03 Jul 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, साहिया
ब्यूरो / अमर उजाला, साहिया Updated Mon, 03 Jul 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
road accident in sahiya, seventeen people injured
accident - फोटो : amar ujala

देहरादून की चकराता तहसील के नगऊ से साहिया जा रही एक यू‌टिलिटी साहिया-समाल्टा-माख्टी-नगऊ मोटर मार्ग पर गयलाणी खड्ड के पास खाई में पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।


 

road accident in sahiya, seventeen people injured
accident

गनीमत यह रही कि यूटिलिटी खाई में करीब दो मीटर नीचे जाकर रुक गई। हादसे में यूटिलिटी में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 17 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी वाहनों से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

road accident in sahiya, seventeen people injured
accident

यूटिलिटी सुबह आठ बजे नगऊ गांव से साहिया के लिए रवाना हुई। सुबह नौ बजे गयलाणी खड्ड के पास चालक यूटिलिटी से नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी सड़क से करीब दो मीटर नीचे खड्ड में पलट गई। यूटिलिटी के खड्ड में पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
road accident in sahiya, seventeen people injured
accident

वाहन में सवार यूटिलिटी मालिक और पूर्व फौजी मनोहर सिंह उर्फ धींगा(70) पुत्र खड़क सिंह निवासी नगऊ और बारू दत्त जोशी (51) पुत्र मायाराम जोशी निवासी क्यावा छिटक कर गहरी खाई में जा गिरे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
road accident in sahiya, seventeen people injured
accident

यूटिलिटी के खाई में पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने सभी घायलों को यू‌टिलिटी से बाहर निकाल निजी वाहनों से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed