ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित ‘गोवा बीच’ पर पांच पर्यटक फंस गए। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने निजी राफ्ट के जरिए सभी को सकुशल बचाया।
2 of 5
नदी में फंसे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि रविवार दोपहर को जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी से कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि दो विदेशी सहित पांच पर्यटक नीलकंठ बाईपास तिराहे के समीप ‘गोवा बीच’ पर फंस गए हैं।
3 of 5
नदी में फंसे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गोवा बीच पहुंचे और निजी राफ्ट की सहायता से सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। उत्तराखंड पुलिस ने इसका वीडियो अपने फेसबुक पेज भी शेयर किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पुलिस की खूब सराहना कर रहे हैं।
4 of 5
नदी में फंसे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने पर्यटकों की पहचान लिलिया निवासी यूक्रेन, मेल निवासी फ्रांस, हेमलता पुत्री मोहन निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली, विकास शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा और आकाश शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा दोनों निवासी गंगानगर ऋषिकेश के रूप में कराई।
5 of 5
नदी में फंसे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से सभी पांचों पर्यटक फंस गए थे। इन्हें गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस टीम में एसआई दर्शन सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, अरविंद नेगी, नरेन्द्र, राजेन्द्र, विपिन शामिल रहे।