{"_id":"605ded29268fde29fd7e7040","slug":"rishikesh-news-bad-condition-hospital-became-clean-during-uttarakhand-chief-secretary-om-prakash-visit-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: मुख्य सचिव पहुंचे तो 'बीमार' सरकारी अस्पताल हुआ 'ठीक', बिछीं नई चादरें, चमका दिया फर्श और शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: मुख्य सचिव पहुंचे तो 'बीमार' सरकारी अस्पताल हुआ 'ठीक', बिछीं नई चादरें, चमका दिया फर्श और शौचालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश अस्पताल पहुंचे मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का भी निरीक्षण किया। बदहाल अस्पताल की हालत को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने सीएमओ एके डिमरी को 31 मार्च तक व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर उचित कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सरकारी अस्तपाल में महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, कोरोना वार्ड, इमरजेंसी, ऑक्सीजन वार्ड, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव के अस्पताल परिसर में पहुंचने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के वार्ड में उनके बिस्तर पर नई चादरें बिछा दीं। बदहाल शौचालयों को चमका दिया। गंदे फर्श पर फिनाइल की खुशबू बिखेर दी। पान और गुटखा से रंगीन सीढ़ियों और दीवारों को साफ कर दिया। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग की मेहनत रंग नहीं लाई और एक-एक कर कमियां सामने आती गईं।
मुख्य सचिव ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में अब तक हुए निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनकी जांच की जाएगी। साथ ही अस्पताल में कितना बजट खर्च हुआ है, इसका भी पूरा हिसाब होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित कर इसकी जांच करेगी।
2 of 6
ऋषिकेश अस्पताल पहुंचे मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मुख्य सचिव को कोविड-19 के नियमों का अनुपालन, शौचालय की बदहाल स्थिति, मरीजों के वार्डों में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने, खराब अल्ट्रासाउंड मशीन आदि पर स्वास्थ्य विभाग को जमकर फटकार लगाई। इस मौके पर कुंभमेला अधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत, कुंभमेला एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी, एसडीएम वरुण चौधरी, सीएमओ एके डिमरी, सीएमएस एनएस तोमर आदि मौजूद थे।
3 of 6
ऋषिकेश अस्पताल पहुंचे मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव के सरकारी अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक फक्कड़ बाबा ने जमकर हंगामा किया। बाबा ने मुख्य सचिव के सामने अस्पताल की बदहाल स्थिति की कमियां गिनाई। बाबा के अधिक बोलने पर सुरक्षाकर्मी उसे वहां से ले गए। उसके बाद भी बाबा चुप नहीं हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद बाबा को अस्पताल परिसर से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋषिकेश अस्पताल पहुंचे मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुंभ मेले की तैयारियों को परखने त्रिवेणी घाट पहुंचे मुख्य सचिव व मेला अधिकारी से मेयर अनिता ममगाईं ने मुलाकात की। मेयर ने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें त्रिवेणी घाट पर गंगा की जलधारा को लेकर तटबंध बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषिकेश पहुंचे मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
मेयर ने अवगत कराया कि ऋषिकेश में वर्षभर श्रद्धालु और पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन गंगा की जल धारा दूर होने की वजह से श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान के दौरान कई मर्तबा आस्था की डुबकी तक लगाना मुश्किल हो जाता है। गौरतलब है कि इस मुद्दे को अमर उजाला ने 26 मार्च के अंक में कुंभ नजदीक, त्रिवेणीघाट पर दूर बह रही गंगा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।